Published : Mar 01, 2021, 04:03 PM ISTUpdated : Mar 01, 2021, 05:12 PM IST
लखनऊ (Uttar Pradesh) । बच्चे की चाह में शख्स दरिंदा बन गया। अपनी ही बीवी को बड़े भाइयों के हवाले कर दिया, जो रिश्तों को कलंकित करते हुए उसके साथ न सिर्फ रेप किए, बल्कि उसकी पिटाई भी किए। हद तो तब और हो गई, जब पीड़िता ने इस जुल्म का विरोध किया तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज लिया है। यह घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है।
दूसरी बार नहीं बन पा रही थी मां
आलमबाग की रहने वाली महिला की शादी मोहनलालगंज के रहने वाले शख्स के साथ 9 साल पहले हुई थी। दोनों का एक 7 साल का बच्चा भी है, जिसके बाद दूसरा बच्चा नहीं हो रहा था।
(प्रतीकात्मक फोटो)
25
जेठ से शारीरिक संबंध न बनाने पर की मारपीट
पीड़िता के मुताबिक दूसरे बच्चे के लिए वो अपने दोनों बड़े भाइयों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लेकिन, बीवी ने ऐसा करने से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने मना करने पर उसके साथ मारपीट की।
(प्रतीकात्मक फोटो)
35
पति के दो बड़े भाइयों ने किया रेप
फिर उसे अपने दोनों भाइयों के हवाले कर दिया, जो उसके साथ रेप किए। महिला ने जब इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया तो पति और उसके बड़े भाइयों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई की।
(प्रतीकात्मक फोटो)
45
महिला की थाने में सुनाई आपबीती
महिला का आरोप है कि पिटाई के बाद तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)
55
पुलिस आयुक्त ने कही ये बातें
पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा है कि महिला ने तीन तलाक सहित रेप का मुकदमा अपने पति और दो जेठ के खिलाफ दर्ज करवाया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।