Published : May 03, 2020, 09:19 AM ISTUpdated : May 03, 2020, 09:26 AM IST
लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने 29 अप्रैल को अपना बयान दर्ज कराया था। खबर है कि सवा घंटे में सरोजनी नगर पुलिस ने 40 सवाल किए थे। हालांकि अपने बयान में कनिका ने खुद को बेकसूर बताया था। बेबी डॉल के भी नाम से प्रसिद्ध कनिका कपूर का का कहना है कि 10 मार्च को वह यूके से भारत आई थीं। इस दौरान उनको खुद को क्वारंटाइन करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। उन्होंने ये भी सफाई दी कि मेरे संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हुआ, लेकिन हर कोई यह जानने का प्रयास कर रहा है आखिर पुलिस ने किस तरह के सवाल कनिका कपूर से किए। जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने 29 अप्रैल को अपना बयान दर्ज कराया था। खबर है कि सवा घंटे में सरोजनी नगर पुलिस ने 40 सवाल किए थे। इनमें पहला सवला ये था कि आप लंदन से मुंबई कब आईं?
29
कनिका ने कहा कि वे 10 मार्च को यूके से आईं। 18 मार्च को यूके से आने वालों के लिए क्वारंटीन में जाने की एडवाइजरी जारी हुई। उन्होंने ये भी सफाई दी कि मेरे संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हुआ।
39
पुलिस ने कनिका से पूछा कि आप मुंबई से लखनऊ कब आई?, आपका मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था या नहीं?
49
पुलिस ने कनिका से पूछा कि मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण पाए गए थे या नहीं?, लंदन से लौटने के बावजूद आप होम क्वारंटीन में क्यों नहीं गईं?
59
पुलिस ने कनिका से पूछा कि आपको कोरोना हुआ इसकी जानकारी कैसे हुई?, कोरोना का टेस्ट किसने करवाया?
69
पुलिस ने कनिका से पूछा कि टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल किसके कहने पर गईं?, कोरोना संक्रमित की पुष्टि के बाद किस किस से मिलीं?
79
पुलिस ने कनिका से पूछा कि आपके संपर्क में आए किसी व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई या नहीं?, क्या आपने जानबूझकर कोरोना संक्रमित का तथ्य छिपाया था?
89
बता दें कि कनिका ने कहा कि एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में वे शरीक हुईं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैंने खुद जांच कराई और एडमिट रही बाद में होम क्वारंटाइन में चली गई।
99
कनिका कपूर ने पुलिस को अपने पासपोर्ट की कॉपी सौंप दी है। इसके अलावा लंदन से मुंबई लौटने का टिकट भी पुलिस को सौंपा है। यही नहीं कनिका ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्क्रीनिंग में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।