शाही अंदाज में हेलीकॉप्टर से आई ग्राम प्रधान बनी दुल्हन, एक झलक देखने उमड़ी भीड़..स्‍वागत में बरसाए फूल

Published : Jul 05, 2021, 07:14 PM IST

बरेली (उत्तर प्रदेश). सोशल मीडिया के युग में आजकल हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर करना चाहता है। ऐसा ही एक अऩोखी शादी यूपी के बरेली जिले में देखने को मिली है। जहां एक ग्राम प्रधान बनी नई नवेली दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठकर अपने ससुराल पहंची। देखिए कैसे दुल्हन का भव्य स्वागत करने पहुंची भीड़...

PREV
15
शाही अंदाज में हेलीकॉप्टर से आई ग्राम प्रधान बनी दुल्हन, एक झलक देखने उमड़ी भीड़..स्‍वागत में बरसाए फूल

बता दें कि जैसे ही लोगों को पता चली की दुल्हन हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल आ रही है तो आसपास के गांव के लोग किसी बड़े नेता या अभिनेता की तरह दुल्हन को देखने के लिए पहुंच गए। जब दूल्हा दुल्हन नीचे उतरे तो मौके पर मौजूद भीड़ नवयुगल पर फूल बरसाने लगे। 

25

अपनी नई प्रधान के स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। ऐसा भव्य स्वागत किया कि जैसे कोई बड़ी सेलिब्रिटी हो। इतना ही नहीं हैलीपेड पर पुलिस के जवान भी सुरक्षा देते हुए नजर आए। हर किसी के दिल में नई नवेली दुल्हन से मिलने की उत्सुकता थी। क्योंकि चुनाव जीतने के बाद दुल्हन पहली बार गांव में आई। 
 

35

दरअसल, बदायूं जिले के झानी के बहादुरगंज के रहने वाले और बीजेपी नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी ने अपनी बेटी सुनीता वर्मा की शादी बरेली के आलमपुर कोट गांव के निवासी श्रीपाल लोधी के बेटे ओमेंद्र सिंह से तय की थी। श्रीपाल इससे पहले ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी दो बार गांव की प्रधान रही हैं। 

45

बता दें कि जब सुनीता और ओमेंद्र सिंह की शादी तय हुई तो पंचायत चुनाव आ गए। ऐसे में श्रीपाल सिंह लोधी ने अपने बेटे की शादी पहले कोर्ट मैरिज करा दी और बहु बनने से पहले ही सुनीता को अपने गांव से चुनाव लड़ा दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुनीता सिर्फ पर्चा भरने के लिए ससुराल आईं थी, बाकी का प्रचार उनके ससुराल वालों ने ही किया। हालांकि बाद में वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीत गईं।

55

ससुर श्रीपाल सिंह लोधी ने अब अपनी प्रधान और बहू को शाही तरीके से मायके से विदा कर  रीति-रिवाज के अनुसार अपने घर लेकर आए हैं। इसके लिए उन्होंने 4 लाख रुपए खर्च कर पहले  हेलिकॉप्टर बुक किया। इसके बाद गांव में ही  हेलिकॉप्टर को लैंड कराने के लिए हेलिपैड बनवाया गया। इतना ही नहीं जिला प्रशासन से अनुमति लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कराई गई।

Recommended Stories