निर्भया के घर से सिर्फ 13 किमी दूर तैयार हुआ फांसी का फंदा, सजा के दिन ऐसे जश्न मनाएगा पूरा गांव

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को 1 फरवरी 2020 को फांसी मुकर्रर है। इस दिन सुबह 7 बजे चारों दोषी अपने गुनाहों की सजा भुगतेंगे। दिल्ली की तिहाड़ जेल में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दोषियों को तिहाड़ के अंदर हाई सिक्योरिटी सेल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बीच 12 जनवरी को दोषियों के डमी को फांसी देकर ट्रायल भी किया गया था। अब उसी फंदे से 1 फरवरी को दोषियों को फांसी दी जाएगी। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2020 4:51 AM IST / Updated: Jan 25 2020, 10:42 AM IST

111
निर्भया के घर से सिर्फ 13 किमी दूर तैयार हुआ फांसी का फंदा, सजा के दिन ऐसे जश्न मनाएगा पूरा गांव
दरिंदों की फांसी के फंदे का निर्भया के गांव से भी गहरा संबंध है। आइए जानते हैं आखिर फांसी के इस फंदे के साथ तिहाड़ जेल में क्या कुछ तैयारियां चल रही हैं।
211
फांसी के फंदे को कई तरीके से नरम किया जा रहा है और फिर उसे एक बक्से में रखा जाएगा। इसमें पके केलों का इस्तेमाल होता है। तिहाड़ प्रशासन ने फंदों को नरम रखने के लिए खासतौर पर पके केले मंगवाए थे।
311
रविवार को तिहाड़ में निर्भया के दोषियों के डमी की फांसी की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस प्रक्रिया को जल्लाद ने नहीं तिहाड़ के अधिकारियों ने अंजाम दिया।
411
इसके बाद फंदे को नरम रखने के लिए तिहाड़ प्रशासन ने पके केले मंगाए हैं। सिर्फ केले ही नहीं दोषियों को जिन फंदों से फांसी होनी है उसे मक्खन में भी भिगो कर रखा जा रहा है।
511
केले और मक्खन के प्रयोग से फंदा नरम हो जाएगा और गले में आसानी से फंसेगा जिससे फांसी की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। फंदों को नरम करने के बाद इन्हें स्टील के बक्से में सुरक्षित रख लिया जाएगा और फांसी वाले दिन निकाला जाएगा।
611
फांसी से एक दिन पहले फंदों को और चिकना किया जाएगा ताकि फांसी की प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए और न ही फंदा टूटे।
711
जेल सूत्रों के मुताबिक जब अधिकारी दोषियों के गले का नाप लेने पहुंचे तो चारों दहल गए और बुरी तरह रोने लगे। रोते-रोते उन्होंने जेल अधिकारियों से मिन्नतें भी कीं। उनका हाल इतना बुरा था कि काउंसलर की मदद से शांत कराना पड़ा ताकि वो कोई गलत कदम न उठा लें।
811
निर्भया के साथ दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप किया गया था। उसके गांव में दरिंदों को लेकर जमकर गुस्सा है। इतना ही नहीं अब जब दरिंदों को फांसी होनी है तो फांसी का फंदा उसके गांव के पास ही बना है।
911
उसके गांव से बक्सर सेंट्रल जेल की दूरी 13 किलोमीटर है। बक्सर सेंट्रल जेल में बने मनीला फंदे से ही पूरे देश में फांसी दी जाती है।
1011
यही से दरिंदों की फांसी के लिए फंदा गया है और निर्भया को 1 फरवरी को न्याय मिलेगा।
1111
उत्तर प्रदेश के गांव बलियां में लोगों में जमकर गुस्सा है। यहां के लोग गांव की बेटी के लिए न्याय को तरस रहे हैं। 1 फरवरी दरिंदों की फांसी का दिन है इस दिन गांव में जमकर जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे गांव में तैयारियां चल रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos