जयमाल के स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे से पूछा क्लास 1 का एक सिंपल सवाल, नहीं बता पाने पर किया शादी से इनकार

Published : May 02, 2021, 12:27 PM ISTUpdated : May 02, 2021, 12:37 PM IST

महोबा ( Uttar Pradesh)। शादी में क्लास वन के सवाल का जवाब न दे पाने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि पूरी रात मान मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन के सामने किसी की एक न चली। आखिर में पुलिस ने वर पक्ष से चार लाख रुपए नकद राशि दिलवाई। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। यह घटना पनवाड़ी कस्बे की है। 

PREV
15
जयमाल के स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे से पूछा क्लास 1 का एक सिंपल सवाल, नहीं बता पाने पर किया शादी से इनकार

पनवाड़ी कस्बा के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार की रात शादी समारोह का आयोजन था। महोबकंठ थाना क्षेत्र के धवार से दूल्हा बरात लेकर आया था। हाथों में मेहंदी और सोलह श्रृंगार करके दुल्हन जममाल लेकर स्टेज पर पहुंची। दूल्हे के पीछे उसके दोस्त और दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां भी हंसी ठिठोली कर रही थी। 
(प्रतीकात्मक फोटो)
 

25

दुल्हन को दूल्हे के हावभाव और बातचीत देखकर शक हुआ तो उसने एक शर्त रखी, जिसे पहले लोगों ने मजाक समझा। दुल्हन ने भरी महफिल में कहा कितना पढ़े हो पहले दो का पहाड़ा सुनाओ तभी जयमाल डालूंगी तो दूल्हा सकपका गया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

35

पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया, फिर कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ गई। वह दूल्हे से बोली पहाड़ा नहीं आता तो शादी नहीं होगी। घरवालों ने दुल्हन से ऐसे समय में इस तरह की बात न करने को कहा लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और शादी से इनकार कर दिया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

45

दुल्हन को मनाने में घर वाले और रिश्तेदार जुट गए। पूरी रात मान मनौव्वल का सिलसिला जारी रहा लेकिन दुल्हन नहीं मानी। जिसके कारण पूरी बारात मायूस होकर लौट गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)

55

पनवाड़ी थानाध्यक्ष विनोद कुमार के मुताबिक शनिवार को दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत के मुताबिक लड़की पक्ष को चार लाख रुपए नकद राशि दिए। दोनों पक्षों में जो भी खर्चा हुआ था उसके समायोजन के बाद रुपए वापस किए और फिर बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)

Recommended Stories