शादी से पहले कांड कर गई दुल्हन: एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा-दूसरे से तमंचा तान दाग दी गोली

Published : Jun 01, 2021, 05:41 PM ISTUpdated : Jun 02, 2021, 10:36 AM IST

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश). अभी तक आपने देखा होगा कि जिस दिन लड़की दुल्हन बनती है तो उसकी आंखे नम होती हैं। क्योंकि फेरे लेते ही वह अपने बाबुल के घर को छोड़कर जो चली जाएगी। लेकिन यपी के प्रतापगढ़ में शादी के दौरान स्टेज पर चढ़ने से पहले दुल्हन ने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि पूरा परिवार मुसीबत में फंस गया। दबंग अंदाज में दुल्हन ने जयमाला की स्टेज पर चढ़ने से पहले रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। 

PREV
14
शादी से पहले कांड कर गई दुल्हन: एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा-दूसरे से तमंचा तान दाग दी गोली


दरअसल, यह मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव का है। जहां दुल्हन ने जयमाला की स्टेज पर चढ़ने से पहले हवा में फायर किया। यानि एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी। फिर कहीं जाकर वरमाला की सभी रस्में हुईं। शादी के दौरान लड़की की यह हरकत देख सभी मेहमान देखते ही रह गए। 

24


बता दें कि पुरवा गांव में रात करीब 11 बजे बारात आई हुई थी। यहां के रहने वाले गिरजा शंकर पांडेय की बेटी रूपा पांडेय की शादी थी। लड़के वालों ने कोरोना की सभी गाड़डलाइन को तोड़कर धूमधाम से बारात लगाई थी। जो कुछ बचा हुआ था वह दुल्हन ने अपनी हरकतों से दिखा दिया।
 

34

सोशल मीडिया पर दुल्हन की गोली चलाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद जेठवारा कोतवाली पुलिस हरकत में आई और दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

44

थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शादी वाला वीडियो और वाकया सही है। इस मामले में दुल्हन और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही रही हैरही 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories