जब बापू पर फूल डालते ही खिलखिलाकर हंस पड़ी प्रियंका-PHOTOS
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बुधवार को लखनऊ में उन्नाव और शाहजहांपुर केस में पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए मौन पदयात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रियंका ने कहा, यूपी में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा। यहां महिलाएं सेफ नहीं हैं। मैं उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर मिलने गई थी। लड़की की मां और परिजनों को घर में बंद करके रखा गया है। हमें प्रशासन ने बोलने की परमीशन नहीं दी। लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा। न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2019 12:41 PM IST / Updated: Oct 02 2019, 07:33 PM IST
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली।
जीपीओ पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर प्रियंका गांधी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
शहीद स्मारक पर प्रियंका ने कहा, बीजेपी कुछ भी कर ले लेकिन गांधी जी का आदेश था कि सत्य के पथ पर चलें।
पदयात्रा के दौरान प्रियंका रास्ते भर चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों को अभिवादन करती नजर आईं।
पदयात्रा के दौरान प्रियंका ने लोगों से हाथ मिलाया।
उन्नाव और शाहजहांपुर केस में पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए मौन पदयात्रा निकाली।
प्रियंका ने कहा, पहले बीजेपी सत्य के पथ पर चले फिर बात करे।
पदयात्रा में प्रियंका करीब चार किलोमीटर पैदल चलीं।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली।
प्रियंका ने कहा कि अगर बीजेपी को गांधी जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलना है तो पहले उसे सच्चा होना पड़ेगा।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली।