प्रियंका गांधी ने डुबकी से पहले की गंगा की सैर, खुद चलाई नाव..देखिए तस्वीरें कैसे थाम ली केवट की पतवार

प्रयागराज (Uttar Pradesh)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को प्रयागराज में हैं। आनंद भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करने के बाद संगम क्षेत्र में गई। जहां बेटी मिराया के साथ पूजा-अर्चना की। लेकिन,इससे पहले संगम स्थल तक पहुंचने के लिए उन्होंने नाविक के साथ खुद भी नाव चलाई, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2021 10:32 AM IST / Updated: Feb 11 2021, 04:09 PM IST

14
प्रियंका गांधी ने डुबकी से पहले की गंगा की सैर, खुद चलाई नाव..देखिए तस्वीरें कैसे थाम ली केवट की पतवार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज संगम में डुबकी लगाई। यहां उन्होंने स्नान और पूजा पाठ के बाद नाव भी चलाई। जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं है, जिसमें वह दोनों हाथों से नाव चलाती दिख रही है। 

24

प्रियंका गांधी वाड्रा  जब नाव पर हाथ आजमा रही थीं, तब उनसे कुछ दूर पर स्नान करने वाले लोग और आसपास नाव से सैर कर रहे थे। वो भी कुछ पल के लिए रुक गए और तस्वीरें लेने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने वीडियो भी शेयर किया है।

34

प्रियंका गांधी ने बिना लाइफ जैकेट नाव की सवारी की है। इस दौरान नाव पर उनकी बेटी के अलावा और भी कई महिला नेता सवार थीं, जो लाइफ ज ैकेट पहन रखीं थी। 

44

बताते चले कि प्रियंका गांधी कि इस के दौरे के दौरान एक अजब संयोग भी बना। जब नाव पर सवार होकर संगम जा रहे थीं तो उसी वक्त योगी सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश हो रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos