अयोध्या ( Uttar Pradesh) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। जिसका हर किसी रामभक्त को इंतजार है। वहीं, राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ से पहले रामलला की नजरी अयोध्या को सजाने का काम चल रहा है। साकेत डिग्री कॉलेज से राम जन्मभूमि तक के घरों पर रामकथा के चित्र बनाए जा रहे हैं। जिन्हें देखने पर ऐसा लग रहा है कि मानों वे रामकथा सुना रहीं हो। इस समय सभी काम करीब-करीब पूरे हो चुके हैं। अयोध्या में इस समय त्रेता युग जैसी तस्वीरें हर ओर नजर आ रहीं हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी भूमि पूजन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने 3 से 5 अगस्त तक दीपोत्सव मनाने की बात भी कही है। अयोध्या में इसे लेकर भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसकी आज हम आपको तस्वीरें दिखा रहे हैं।
साकेत डिग्री कॉलेज से राम जन्मभूमि तक के घरों पर रामकथा के चित्र बनाए जा रहे हैं, जो देखते ही बन रहे हैं।
312
राम जन्मभूमि पूजन से पहले कुछ इस तरह सजाई जा रही रामलला की नगरी।
412
राम मंदिर के शिलान्यास में धर्म रक्षा संघ द्वारा बनवाई गई रजत शिला। जिसका पीएम नरेंद्र मोदी इस्तेमाल करेंगे।
512
अयोध्या में त्रेता युग जैसी तस्वीर। रामायणकालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही राम नगरी।
612
गुलाबी रंग में चमक रही है राम की पैड़ी।
712
राम जन्मभूमि पूजन से पहले सजाई जा रही अयोध्या। भगवान राम के चित्र को अंतिम रूप देता कलाकार।
812
सरयू आरती का विहंगम दृश्य। आरती करते रामभक्त।
912
राम जन्मभूमि पूजन से पहले कुछ इस तरह सजाई जा रही अयोध्या।
1012
यह है हनुमानगढ़ी में बजरंग बली की मूर्ति। जहां अनुमति लेकर ही श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
1112
साकेत डिग्री कॉलेज में बन रहा हेलीपैड। यहीं उतरना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर।
1212
अयोध्या में भगवान राम का मंदिर।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।