परिवार से बागी बन की लव मैरिज, फिर प्यार के लिए लड़ी जंग; अब राजनीति में किस्मत आजमाने को तैयार हैं साक्षी

बरेली(Uttar Pradesh).  बरेली के बिथरी से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा राजनीति में उतरने का तानाबाना तैयार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगा है। साक्षी पिछले साल उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपने भाई के दोस्त अजितेश से शादी कर ली थी। अजितेश के गैर जाति के होने के कारण परिवार वालों ने इस शादी का भरपूर विरोध किया था। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2020 8:17 AM IST

16
परिवार से बागी बन की लव मैरिज, फिर प्यार के लिए लड़ी जंग; अब राजनीति में किस्मत आजमाने को तैयार हैं साक्षी


2019 में प्रयागराज के एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह करने के बाद एक के बाद एक के बाद एक तीन वीडियो जारी कर अपने पिता और भाई से जान को ख़तरा बताने वाली साक्षी मिश्र अब एक बेटे की मां हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में अजितेश से शादी की थी।

26

साक्षी मिश्रा उसके बाद पूरे देश में सुर्ख़ियों में आ गई थीं जब उन्होंने प्रेम विवाह के बाद वीडियो जारी कर खुद व अपने पति अजितेश को जान का खतरा बताया था। उस घटना के बाद से मीडिया में साक्षी कई दिनों तक सुर्ख़ियों में रहीं थीं।

36

उस दौरान उन्होंने कई न्यूज चैनल्स पर डिबेट में शामिल होकर इस इस बात पर चर्चा भी की थी। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा था और साक्षी व उसके पति की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस को निर्देश देना पड़ा था।
 

46

साक्षी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा को वह अब अपनी किस्मत पॉलिटिक्स में अजमाना चाहती हैं। वे समाजवादी पार्टी ज्वाइन करना चाहती है। इसके लिए उन्होंने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के माध्यम से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का वक्त मांगा है। साक्षी मिश्रा बताती हैं कि वे अखिलेश यादव से काफी प्रभावित हैं।

56

साक्षी मिश्रा ने बताया कि समाजवादी पार्टी की कार्यशैली और युवाओं के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में विकास की लहर को देखने को मिली थी। जिसके कारण सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अलग पहचान मिली थी।
 

66

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने मीडिया को बताया कि साक्षी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने इच्छा जाहिर की है, इसपर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व विचार करने के बाद ही लेगा। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी सदस्यता देने से पहले वह सारे मानकों को तय करती है या नहीं? उनके अंदर राजनीतिक लड़ाई लड़ने में कितनी क्षमता है? क्या वह पॉलिटिक्स शौक के लिए तो नहीं ज्वाइन करना चाहतीं? इस पर गौर किया जाएगा। हांलाकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक साक्षी की बात पहुंचाई जाएगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos