Published : Jan 18, 2021, 02:45 PM ISTUpdated : Jan 19, 2021, 10:16 AM IST
लखनऊ (Uttar Pradesh) । शादी के हसीन सपने दिखाकर एक युवती 6 लाख रुपए से अधिक का चूना शख्स को लगा दिया। पीड़ित को ठगी का तब अहसास हुआ, जब लड़की और उसकी कथित मौसी का नंबर बंद मिला और उसके द्वारा दिए गए आधार कार्ड, वोटर आईडी फर्जी निकले। फिलहाल, अब घटना के संबंध में पीड़ित ने हजरतनगर थाने में केस दर्ज कराया। जिसके आधार पर हम आपको पूरी स्टोरी बता रहे हैं।
हजरतनगर निवासी मनोज अग्रवाल ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। 15 अगस्त 2020 को प्रियंका सिंह नाम की एक लड़की का रिक्वेस्ट मिला, जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
25
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज को लड़की ने बताया कि वो बिहार की रहने वाली है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वो अपनी मौसी के साथ रहती है और दिल्ली में रह कर सिविल की तैयारी करती है। जिसके बाद मनोज के घर वालों ने उसकी मौसी से बातचीत कर दोनों के रिश्ते को फाइनल कर दिया और 16 दिसंबर को शादी की डेट फिक्स कर दी।
35
पिछले 6 महीने से दोनों में व्हाट्सएप चैटिंग चल रही थी और दोनों का मिलना जुलना भी होता था। प्रियंका ने एक दिन बताया वह आईएएस (UPSC) की तैयारी कर रही है। जल्द ही उसका चयन भी हो जाएगा। मनोज ने पढ़ाई के लिए कभी 10 हजार कभी 20 हजार और 50 हजार रुपए मांगने पर भेजता रहा। इस तरह उसने घर बनवाने के लिए जमा किए गए करीब 6 लाख रुपए उसे दे दिए।
45
शादी की शॉपिंग करवाने के लिए मनोज ने प्रियंका को लखनऊ भी बुलाया। मॉल में उसे करीब 2 लाख रुपए की शॉपिंग भी करवाई। इतना ही नहीं आने-जाने की फ्लाइट का किराया भी दिया था। लेकिन, इसके बाद कथित तौर पर आरोपी प्रियंका सिंह आखिरी बार हैदराबाद जाने की बात कह कर मनोज को चूना लगाकर फरार हो गई।
55
मनोज ने संपर्क करने की कोशिश की तो प्रियंका और उसकी मौसी का फोन भी ऑफ आने लगा। जिसपर उसने प्रियंका द्वारा दिए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड की जांच की तो वो भी फर्जी निकला। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित मनोज ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
फोटो सोर्स-आजतक
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।