अयोध्या में संघ प्रमुख मोहन भागवत, हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण का फीडबैक लिया

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (up election 2022) से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। चुनाव से पहले यूपी की सियासी नब्ज टटोलने और अयोध्या (ayodhya) में राममंदिर निर्माण कार्यों का फीडबैक लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत (mohan bhagwat)अयोध्या पहुंचे। भागवत ने गुरुवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर का दौरा किया और अस्थायी राम मंदिर में रामलला का दर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंदिर पदाधिकारियों से बात भी की। संघ प्रमुख के इस दौरे की तस्वीरें देखिए..

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2021 4:35 PM IST

15
अयोध्या में संघ प्रमुख मोहन भागवत, हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण का फीडबैक लिया

राम की नगरी में तीन दिनों से प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार दोपहर रामलला के दर्शन किए और वहां चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देखा। मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य ने बताया कि मौके पर उनके साथ मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय, सदस्‍यगण अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास आदि भी मौजूद रहे।

25

संघ प्रमुख ने राममंदिर के ले-आउट को भी देखा और 50 हजार श्रद्धालुओं के मंदिर के सामने एक साथ खड़े होने पर उसकी व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर के चतुष्कोण करने और दर्शन मार्ग से सुलभ और उस पर भीड़ के दौरान व्यवस्था की भी जानकारी ली। उनके साथ दत्रात्रेय हसबोले, कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी मौजूद रहे।

35

ट्रस्ट के सदस्यों ने भागवत को जानकारी दी कि राममंदिर में राफ्ट फाउंडेशन के 8 ब्‍लॉकों का काम पूरा हो चुका है। इसके कुल 17 ब्‍लॉकों का निर्माण होना है। राफ्ट फाउंडेशन की ऊंचाई डेढ़ मीटर की होगी। इसका निर्माण 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

45

इससे पहले संघ प्रमुख ने बुधवार को कारसेवकपुरम में चल रहे अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग को बौद्धिक ज्ञान देने के तीन सत्र में संबोधित किया। उन्होंने देश के हर कोने में संघ की शाखाएं आवश्यक रूप से चालू करने पर जोर दिया। स्वतंत्रता आंदोलन सहित भारत के इतिहास की सच्चाई सामने लाने और उसमें वीर सावरकर की भूमिका पर चर्चा की।

55

मंदिर निर्माण में संघ की भूमिका और उसके भविष्य पर भी मोहन भागवत ने मंथन किया। शत्रु देशों की चाल से बचने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। संघ प्रमुख अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने संघ कार्यालय साकेत निलयम में विश्राम कर अगले दिन सुबह 6:45 बजे कारसेवकपुरम पहुंचकर वर्ग को संबोधित करने के साथ पदाधिकारियों से मुलाकात की।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos