Published : Jan 17, 2023, 10:34 AM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 10:35 AM IST
वाराणसी: बीएचयू के न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल में मेस में खराब खाना दिए जाने से छात्राओं में नाराजगी देखी गई। नाराज छात्राओं का धरना सोमवार रात को भी चलता रहा। छात्राएं इस दौरान कुलपति आवास पर धरने पर बैठी रही और उनकी मांग थी कि उन्हें कुलपति प्रो. सुधीर जैन से मुलाकात करने दी जाए। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं क्या थी छात्राओं की मांग
छात्राओं ने धरने के दौरान साफतौर पर कहा कि जब तक कुलपति उनसे बात नहीं करने के लिए आते हैं तब तक उनका धरना ऐसे ही जारी रहेगी। इसी कड़ी में मंगलवार को भी छात्राएं वहां पर बैठी रहीं और उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा।
24
आपको बता दें कि न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं मेस में मिलने वाले खराब खाने से परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार कहने के बाद भी उन्हें गुणवत्ता पूर्ण खाना नहीं दिया जा रहा है।
34
बातचीत में बताया गया कि कई छात्राएं खराब खाने की वजह से बीमार हो चुकी हैं। धरने पर बैठी छात्राओं ने कहा कि 20 हजार रुपए हॉस्टल की फीस दिए जाने के बाद भी उन्हें मेस से ऐसा खाना दिया जाता है। हॉस्टल में वाई-फाई तक की सुविधा नहीं मिल रही है। साफ-सफाई का भी बुरा हाल ही रहता है।
44
छात्राओं के धरने पर बैठे होने की जानकारी मिलने के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय पांडे, छात्र अधिष्ठाता और अन्य अधिकारी उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। हालांकि छात्राओं की जिद थी कि वह कुलपति से मुलाकात के बाद ही अपना धरना प्रदर्शन समाप्त करेंगी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।