दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड,जानिए किस राज्य में हुई बारिश, कहां रहा क्या हाल

ठंड का कहर देश के अधिकांश हिस्‍सों में दिखने लगा है। सर्द हवाओं के साथ ही इन इलाकों में अब पारा तेजी से लुढ़क रहा है। वहीं उत्‍तर भारत (North India) समेत अन्‍य इलाकों में कोहरा भी छा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में पांच डिग्री तक और पारा गिर सकता है। वहीं, यूपी और दिल्ली में गलन बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर पारा शून्य के नीचे चला गया। आइये जानते हैं किस राज्य की क्या है स्थिति।

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2020 4:48 AM IST / Updated: Dec 16 2020, 03:54 PM IST

15
दिल्ली-यूपी में कड़ाके की ठंड,जानिए किस राज्य में हुई बारिश, कहां रहा क्या हाल


दिल्ली में मंगलवार को पारे में और ज्यादा गिरावट देखी गई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे चला गया।

25

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन उसके बाद उसमें चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।

35

यूपी में गलन बढ़ गई है। लखनऊ में न्यूतनम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया मेरठ आठ डिग्री न्यूनतम तामपान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

45

महाराष्ट्र में बने चक्रवात के असर से रायपुर में हल्की फुहारें पड़ीं। मंगलवार व बुधवार को उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 17 दिसंबर से मौसम खुलने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।
 

55

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos