अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर निकलीं भव्य झांकियां, राम मंदिर में पहली बार जलेंगे 11 हजार दीप

अयोध्या (Uttar Pradesh) । अयोध्या में आज सुबह से ही दीपोत्सव की तैयारी चल रही हैं। दीपोत्सव के मौके पर झांकियां निकाली गई। राम मंदिर में पहली बार 11 हजार दीप जलेंगे। 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है। जी हां तीन दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां इस बार राम के दीदार में अयोध्या का 16 श्रृंगार हो रहा है। नदी किनारे बने 24 घाट भी दीये की रोशनी से जगमगा उठेंगे। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि आज अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे लेकर तमाम तैयारियां, सजावत पूरी की जा चुकी है। खबर है की सीएम शाम को पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रयास होगा कि पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो सके। आइये देखते शानदार तस्वीरें एक क्लिक में।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2020 7:41 AM IST / Updated: Nov 13 2020, 03:22 PM IST

17
अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर निकलीं भव्य झांकियां, राम मंदिर में पहली बार जलेंगे 11 हजार दीप

दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार रामलला मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे, उधर सरयू के 24 तटों को छह लाख दीयों से सजाया गया है।

27

सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम को राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दीप जला कर दीपोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस बीच कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

37


सरयू के तटों पर सजी दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है।

47

प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया है। घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है।

57

डीजीपी दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या में ही 12 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

67

बताते चले कि अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। दीपोत्सव में जहां 5.51 लाख दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनेगा तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी शोभा बढ़ाएंगे। 

77

आज सुबह से ही अयोध्या में राम मंदिर वाली दीपावली का उत्साह देखते बन रहा है। साकेत कॉलेज से मुख्य कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क तक करीब तीन किलोमीटर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। लोग सड़क किनारे देखने के लिए खड़े नजर आए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos