Published : Jun 27, 2020, 08:05 PM ISTUpdated : Jun 27, 2020, 08:10 PM IST
लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh) । मच्छरदानी में सो रहे एक किशोर को सर्प ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते समय पीड़ित किशोर की मौत हो गई। पड़ोसियों ने सर्प को किसी तरह मच्छरदानी में ही कैद कर लिया। वहीं, मौत की खबर सुनकर आक्रोशित लोगों ने सर्प को मार डाला। यह घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है।
चीकू (15) मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। इस दौरान न जाने कैसे मच्छरदानी के अंदर ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। सांप ने सोते हुए बच्चे को डंस लिया।(प्रतीकात्मक फोटो)
25
सर्पदंश के कारण किशोर दर्द के मारे चिल्लाने लगा। उसके रोने-चीखने की आवाज सुनकर घरवाले जागे। वो मच्छरदानी के अंदर सांप को देख घबरा गए।(प्रतीकात्मक फोटो)
35
परिवार के लोग जैसे-तैसे बच्चे को मच्छरदानी से निकाला और उसे लेकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।(प्रतीकात्मक फोटो)
45
पड़ोसियों और परिजनों ने सर्प को मच्छरदानी के अंदर कैद कर लिया। बच्चे की मौत से परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की मौत से आस-पड़ोस में मातम छा गया है।
55
चीकू आठवीं क्लास में पढ़ता था। वह खाना खाकर गहरी नींद में सो रहा था। रात को ही कहीं से प मच्छरदानी में घुस गया और डंस लिया।(प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।