Published : Dec 23, 2020, 09:47 AM ISTUpdated : Dec 23, 2020, 10:43 AM IST
महराजगंज (Uttar Pradesh) । सात फेरे लेकर सात जन्मों तक का साथ निभाने का वादा सुहागरात में ही टूट गया। दूल्हा-दुल्हन सुहागरात की सेज पर ही मारपीट कर लिए। आरोप है कि सेज पर पहुंचने के बाद दुल्हन किसी से फोन पर धीरे-धीरे बात कर रही थी। इतना ही नहीं मारपीट का मामला थाने तक पहुंच गया और अगले दिन दुल्हन अपने मायके चली गई। आइये जानते हैं पूरा मामला। यह घटना एक दिन पहले की है।
दूल्हन ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं है। वो मंगलवार को अपनी मां के साथ पुरन्दरपुर थाने पहुंची। पुलिस को अपनी चोट दिखाए। पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
25
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि सुहागरात में दूल्हा-दुल्हन के बीच मारपीट हो गया था। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
(प्रतीकात्मक फोटो)
35
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल का कहना है कि उसकी दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। जिसके बारे में मैं पूछा तो वो मुझपर भड़क गई और इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
45
दुल्हन का कहना है कि ससुराल में जाने के बाद पूरा दिन बीत गया। पति कमरे में ही नहीं आया। बड़े दबाव के बाद वो कमरे में आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा।
(प्रतीकात्मक फोटो)
55
दुल्हन का आरोप है कि दोनों के झगड़े में ससुराल के अन्य सदस्य भी इस विवाद में कूद पड़े। फिर सभी ने मिलकर दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया. रोते-बिखलते दुल्हन की किसी तरह से सुहागरात बीती। अगले दिन सुबह होते ही दुल्हन ने मारपीट की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी. विवाद के बाद लड़की के मायके वाले ससुराल पहुंच और विवाद शुरू हो गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।