लॉकडाउन में शादी को लेकर परेशान था दूल्हा, घरवालों के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन, ऐसे लिए सात फेरे

Published : May 25, 2020, 05:46 PM IST

वाराणसी (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन में कुछ नियमों के साथ शादी करने की सरकार ने छूट भी दी है, लेकिन अधिकांश लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि वे बारात में किसे ले जाए और किसे नहीं। इस कारण कुछ ही लोग शादी कर पा रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है कपसेठी थाना क्षेत्र के दौलतिया गांव में। जहां वाराणसी निवासी दुल्हन खुद ही घरवालों के साथ ससुराल पहुंच गई। इसके बाद दोनों, अपने-अपने परिवार के लोगों की मौजूदगी में मंदिर के भीतर सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए।  

PREV
15
लॉकडाउन में शादी को लेकर परेशान था दूल्हा, घरवालों के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन, ऐसे लिए सात फेरे


वाराणसी की बालाजी नगर कालोनी, भगवानपुर निवासी मुसाफिर सिंह की बेटी सुलेखा की शादी कपसेठी थाना के दौलतिया गांव निवासी संदीप कुमार सिंह से तय हुई थी। 

25


लॉकडाउन के कारण चार अप्रैल को बारात नहीं जा सकती थी। इसलिए शादी टाल दी गई। पंडित ने नया मुर्हुत 24 मई निकाल दिया।
 

35


सरकार ने लॉकडाउन-4 में शादी के आयोजन पर कुछ छूट दी, लेकिन दूल्हे के पक्ष के लोग इस बात को लेकर परेशान हो गए कि वे किसे शादी में ले जाए और किसे छोड़े।

45


दूल्हे पक्ष की मजबूरी जानने के बाद दुल्हन सुलेखा सिंह घरवालों के साथ सीधे अपने ससुराल दौलतिया पहुंची। दोनों घरों के लोग मिले, बातचीत हुई और फिर ससुराल के ही मंदिर में दुल्हन और दुल्हे ने सात फेरे लेकर वरमाला डाली और एक दूजे के हो गए।
 

55


कोरोना काल में जिसने भी इस शादी के बारे में सुना वो हैरान रह गया। शादी के महंगे खर्चे पर एतराज करने वाले कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन का ये रंग ठीक है, बेवजह के खर्चे नहीं हो रहे हैं।
 

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories