Published : Apr 26, 2020, 05:48 PM ISTUpdated : Apr 26, 2020, 07:25 PM IST
एटा। एक ही परिवार के पांच लोगों के मौत की सच्चाई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सामने ला दिया। पुलिस के मुताबिक सभी को खाने में जहर खिलाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि कातिल बनी बहू ने पहले ससुर, अपनी बहन, और अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर मारा डाला। इसके बाद उनका गला दबाया और जब इस बात से संतुष्ट हो गई कि सभी की मौत हो गई है तो खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन, पुलिस के इस खुलासे को कालित बीवी के पति ने सिरे से खारिज कर दिया। पति ने कहा, मेरी बीवी ऐसा नहीं कर सकती, वारदात से घंटे पहले ही उसकी फोन पर बात हुई थी।
एटा शहर कोतवाली के मोहल्ला श्रृंगार नगर में रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75), उनकी पुत्रवधू दिव्या (35) पत्नी दिवाकर, नाती आरुष (8) आरव (1) और बेटे की साली बुलबुल निवासी सोनई (23) निवासी सोनई, हाथरस की लाश घर में मिलने से सनसनी फैल गई थी।
27
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृत बहू दिव्या को कातिल माना है। पारिवारिक कलह हत्या की वजह भी बताई है, लेकिन कातिल बीवी के पति दिवाकर ने कहा कि वो ऐसा कर ही नहीं सकती। पांचों की हत्या हुई है। किसी ने परिवार को खत्म करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
37
दिवाकर पिछले 12 वर्षों से रुड़की में एक दवा की कंपनी में काम करते हैं। सुबह शाम रोजाना परिवार में बात होती है। वह लॉकडाउन से पहले ही घर पर आए थे।
47
दिवाकर ने कहा, शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे दिवाकर ने फोन किया तो पिता राजेश्वर प्रसाद से बात हुई थी। वहीं उनके भाई कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी घर पर गए थे। वह करीब साढ़े सात बजे उनके घर से आए हैं। उस समय तक घर का माहोल काफी अच्छा था।
57
बता दें कि पांचों की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से गेट काटकर अंदर दाखिल हुई थी, जिसके बाद देखा तो सभी मृत पड़े थे।
67
पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुख्य गेट के पास महिला दिव्या का शव मिला था। दिव्या के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ऊपर वाले कमरे में पहुंची। बुलबुल का शव चारपाई पर मिला। जिसके गले पर निशान थे। अगले कमरे में पहुंची तो दोनों बच्चों के शव मिले।
77
पुलिस के मुताबिक बड़े बेटे आरुष के मुंह से झाग निकल रहा था तो वही चेहरे पर खून के निशान भी थे। छोटे बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके साथ ही राजेश्वर प्रसाद पचौरी के कमरे में पहुंचे। वह भी मृतवस्था में पड़े मिले। अलग-अलग चोट, शव मिलने की स्थिति को लेकर पुलिस और अधिकारी भी उलझन में थे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब सामने आ गया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।