CM योगी का एक और मास्टरस्ट्रोक, कोरोना संकट में वापस लौटे 15 लाख श्रमिकों को देंगे रोजगार

लखनऊ (Uttar Pradesh)। अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लॉकडाउन में बेरोजगार मजदूरों को संकट से निकालने के लिए एक और मास्टरस्ट्रोक प्लान बनाया है। कोरोना संकट से निजात पाने में जुटी योगी सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को सरकार रोजगार देगी। इसके लिए सरकार कार्ययोजना बना रही है। ये वे श्रमिक हैं जो दूसरे प्रदेशों में काम करते थे और लॉकडाउन के कारण लौट आए हैं या लौटने वाले हैं। 

Ankur Shukla | Published : Apr 26, 2020 6:04 AM IST / Updated: Apr 26 2020, 01:38 PM IST

16
CM योगी का एक और मास्टरस्ट्रोक, कोरोना संकट में वापस लौटे 15 लाख श्रमिकों को देंगे रोजगार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से लौटे 15 लाख श्रमिकों को सरकार रोजगार देगी। इसके लिए सरकार कार्ययोजना बना रही है।

26


प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक समिति गठित की है। पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से मनरेगा और गांवों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं।
 

36


सीएमं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तालाब व चेक डैम के काम शुरू कराए जाएं। इनमें प्रवासी मजदूरों को भी लगाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करीब पूर्वांचल में 4975, बुंदेलखंड में 4481, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 488 श्रमिक काम कर रहे हैं।
 

46


राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 30 लाख कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद किसानों के घर से की है। किसानों घरों से गेहूं खरीदने वाला यूपी, देश का पहला राज्य है। 
 

56


अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश अवस्थी ने कहा कि यूपी के गांवों में 15 लाख से अधिक मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा. 18823 ग्राम पंचायतों में 44478 परियोजनाएं शुरू हो गई हैं। ग्राम पंचायतों में 4 लाख 23 हजार 231 श्रमिक काम कर रहे हैं।

66


पीडब्ल्यूडी की 172 परियोजनाओं के भी काम शुरू हो गए हैं। सीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में सभी सरकारी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। 27 लाख 78 हजार श्रमिकों में 280 करोड़ रुपये वितरित किये गए हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos