जिसकी तेरहवीं में पहुंची प्रियंका, जानिए उस किसान की पूरी कहानी, ऑस्ट्रेलिया में शादी और भारत में मौत

Published : Feb 04, 2021, 02:49 PM ISTUpdated : Feb 04, 2021, 03:37 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रामपुर के डिबडिबा गांव पहुंची। जहां वे किसान नवरीत सिंह की तेरहवीं में शामिल हुईं। बता दें कि यह वही किसान है, जिसकी 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

PREV
15
जिसकी तेरहवीं में पहुंची प्रियंका, जानिए उस किसान की पूरी कहानी, ऑस्ट्रेलिया में शादी और भारत में मौत

नवरीत सिंह (26) मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर तहसील के चक 7 एफएफ का निवासी था। लेकिन, वर्तमान में परिवार उत्तर प्रदेश के रामपुर के डिबडिबा गांव में रहता है।
 

25

डिबडिबा गांव निवासी साहब सिंह पेशे से किसान हैं। उन्होंने पढ़ाई के लिए पांच साल पहले नवरीत को ऑस्ट्रेलिया भेजा था। दो साल पहले उसने मनस्वीट कौर नाम की लड़की से शादी की थी। 

35

मनस्वीट बिलासपुर क्षेत्र के मिलकखानम थाना क्षेत्र के माठखेड़ा गांव की रहने वाली है। नवरीत ने एक होटल में नौकरी भी शुरू कर दी थी। लेकिन, गांव लौट आया था। जहां उसने खेतीबाड़ी शुरू कर दी थी। इकलौती बहन कनाडा में रहती है।

45

नवरीत सिंह 20 जनवरी को गाजीपुर बॉर्डर गया था। परिजनों ने नवरीत की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया था कि नवरीत की मौत पुलिस की गोली से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। शरीर पर कोई बुलेट के निशान नहीं मिले।

55

तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुई प्रियंका गांधी ने कहा कि एक शहीद का परिवार उसकी शहादत को कभी नहीं भूल सकता। आपका बेटा किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली गया था। लेकिन, उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो वापस नहीं आया। कोई राजनीतिक साजिश के लिए वो वहां नहीं गया था। वो इसलिए गया क्योंकि, उसके दिल में किसानें के लिए दुःख था।
 

Recommended Stories