UP पुलिस ने मानी कनिका कपूर की बात, 40 सवालों की लिस्ट लेकर पहुंची घर, बेबी डॉल ने दिए यह जवाब

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपना बयान दर्ज कराया है। अपने बयान में कनिका ने खुद को बेकसूर बताया है। बेबी डॉल के भी नाम से प्रसिद्ध कनिका कपूर का का कहना है कि 10 मार्च को वह यूके से भारत आई थीं। इस दौरान उनको खुद को क्वारंटाइन करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर आनंद कुमार शाही का कहना है कि कनिका से पूछताछ के लिए 40 सवालों की सूची बनाई गई थी, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ की गई है। बता दें कि पुलिस ने कनिका के घर जाकर बयान के लिए नोटिस चस्पा की थी। कनिका को 30 अप्रैल को बयान के लिए थाने में बुलाया था। हालांकि, कनिका ने पुलिस से घर आकर ही बयान लेने का आग्रह किया, जिसके बाद पुलिस की टीम उनके घर गई थी।
 

Ankur Shukla | Published : Apr 30, 2020 2:14 AM IST / Updated: Apr 30 2020, 09:21 AM IST

112
UP पुलिस ने मानी कनिका कपूर की बात, 40 सवालों की लिस्ट लेकर पहुंची घर, बेबी डॉल ने दिए यह जवाब


पुलिस ने कनिका के घर जाकर बयान के लिए नोटिस चस्पा की थी। उनके खिलाफ महामारी अधिनियम और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की एफआइआर दर्ज की गई थी। 
 

212


30 अप्रैल को बयान के लिए कनिका कपूर को थाने में बुलाया गया था। हालांकि, कनिका ने पुलिस से घर ही बयान लेने का आग्रह किया था, जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची थी। 

312


कनिका कपूर का बयान लेने के लिए विवेचक पुलिस टीम के साथ उनके महानगर स्थित आवास पर पहुंचे थे। कनिका से पूछताछ के लिए 40 सवालों की सूची बनाई गई थी, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ की गई है।

412

कनिका कपूर ने खुद को निर्दोष बताते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर को गलत बताया है। उनका कहना है उनके संपर्क में आए सभी लोग स्वस्थ हैं और किसी को कोरोना का संक्रमण भी नहीं हुआ है। 
 

512


पुलिस ने कनिका से यूके से आने से लेकर कोरोना संक्रमित होने तक उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। कनिका ने बताया कि 10 मार्च को वह ब्रिटेन से मुंबई आई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग हुई थी। 

612


11 मार्च को लखनऊ आईं। डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की कोई भी व्यवस्था नहीं थी, जबकि 18 मार्च को यूके से आने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी।
 

712

कनिका कपूर ने कहा कि इस दौरान लोगों को खुद क्वारंटाइन करने की सलाह दी गई थी। तब तक उनमें कोई लक्षण भी नहीं था। जैसे ही उनको पता चला, उन्होंने खुद चिकित्सकों से संपर्क किया था। 

812


कनिका का कहना है कि उनकी ओर से राजधानी लखनऊ में कोई पार्टी आयोजित नहीं की गई थी। यही नहीं, लखनऊ में वह किसी पार्टी में नही, बल्कि अपने मित्र के यहां लंच और डिनर में शामिल हुई थीं। 

912


बता दें कि लखनऊ में कनिका कपूर ने होली के बाद 14 और 15 मार्च को एक लंच और डिनर में शिरकत किया था। 18 मार्च को तबीयत में कुछ गड़बड़ी महसूस होने पर उन्होंने खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया। डॉक्टरों की राय के बाद अस्पताल और क्‍वारेंटाइन में रहीं।

1012

कनिका कपूर ने अपने बयान में कहा कि उनके संपर्क में ब्रिटेन, मुंबई या लखनऊ में आया कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। लिहाजा उनकी मंशा कोरोना फैलाने की नहीं थी। 

1112

कनिका ने कहा कि खुद अपना कोरोना टेस्ट करवाया और अस्पताल में रहीं, क्‍वारेंटाइन में रहीं। लिहाजा उन्‍होंने कोई लापरवाही भी नहीं बरती। इसलिए उनके ऊपर कोई मामला नहीं बनना चाहिए।
 

1212

जांच अधिकारी के मुताबिक आगे की विवेचना में कनिका के बयानों की तस्दीक की जाएगी और आगे की जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट से संपर्क साधा जा रहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos