सड़क किनारे सो रही थी महिला, कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला , लॉकडाउन में पुलिस देती थी खाना

कानपुर (Uttar Pradesh)। लॉकडाउन में सड़कों पर भूखे प्यासे घूम रहे आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वो अब हिंसक हो रहे हैं। सड़क किनारे सो रही महिला पर हमला बोल दिए। महिला को नोच कर मार डाले। वहीं, जानकारी होने पर पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है, जिसे लॉकडाउन में पुलिस वाले खाना-पीना देते थे। यह घटना काकादेव थाना क्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास की है।
 

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2020 2:13 AM IST / Updated: May 20 2020, 09:02 AM IST

15
सड़क किनारे सो रही थी महिला, कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला  , लॉकडाउन में पुलिस देती थी खाना


काकादेव इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने बताया कि महिला (45) क्षेत्र में घूमा करती थी। लॉकडाउन में पुलिसकर्मी महिला को खाना पीना देते थे।

25


बताया जा रहा है कि रात किसी समय कुत्तों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। कुत्तों ने महिला के शरीर को नोच कर मार डाला। सुबह होने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

35


पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों ने महिला के पूरे शरीर को नोच डाला था। वहीं,पुलिस महिला के नाम, पते और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

45


गली मोहल्लों में भी आतंक आवारा कुत्तों का आतंक है। कुत्तों की वजह से अब दिन में भी घर से निकला मुश्किल हो रहा हैं। हाल में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। 

55

नगर निगम कुत्तों को पकड़ने का अभियान नहीं चला रहा है। वहीं, लोग यह भी कह रहे हैं कि लॉकडाउन में कुत्ते भूखे-प्यासे घूम रहे हैं, जो हिंसक होते जा रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos