बरेली (Uttar Pradesh). एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस वर्ल्ड बनने के दौरान की एक फोटो शेयर की है। साथ में उन्होंने लिखा है 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड। 20 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। जैसे लगता है कल की ही बात है। बता दें, साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं थीं। आज हम आपको यूपी के बरेली में शूट हुए प्रियंका के पहले फोटोशूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दम पर वो मिस वर्ल्ड बनीं थीं।
प्रियंका चोपड़ा का बचपन राजस्थान के अलावा यूपी के बरेली में भी बीता है।
29
प्रियंका के पिता कैप्टन डॉ. अशोक चोपड़ा की बरेली में पोस्टिंग के दौरान पूरा परिवार यहीं उनके साथ रहता था। यहां के सेंट मारिया गोरिटी कॉलेज से प्रियंका की पढ़ाई हुई।
39
प्रियंका का पहला फोटोशूट करने वाले राजीव सूरी ने एक न्यूज पेपर से बातचीत में कहा था, उस समय प्रियंका की उम्र करीब 16 साल थी।
49
राजीव सूरी ने कहा था, प्रियंका को उस समय एक्टिंग की उसे कोई समझ नहीं थी। एक दिन अपने पापा के कहने पर वो मेरे पास फोटोशूट के लिए आई। फोटोशूट के दौरान वो बहुत शरमा रही थी। हालांकि बाद में अपनी फोटो देश खुश भी थी।
59
राजीव सूरी ने कहा था, इसी फोटो एल्बम को मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए भेजा गया था, जहां उन्हें कंटेस्टेंट के लिए सिलेक्ट किया और साल 2000 में वो मिस वर्ल्ड बनीं।
69
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था, बरेली में रहने के दौरान प्रियंका के पिता ने उनके जींस टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी थी। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था, 16 साल की उम्र में मैं जब बोस्टन (USA) से पढ़ाई करके बरेली आईं तो पापा ने मेरे जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन लगा दिया। इसके पीछे कारण था कि यहां लड़के मुझे बुरी नजर से देखते थे। पापा ने मुझे शूट-सलवार पहनने के लिए कहा था।
79
प्रियंका ने बताया था, बरेली में रहने के दौरान पापा ने पूरे घर में आयरन की रॉड लगा दी थी। हालांकि, यह उन्होंने अपनी फैमिली की सुरक्षा के लिहाज से किया था।
89
प्रियंका ने कहा था, 18 साल की उम्र में मुझे फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। उस समय मेरे चाचा पवन चोपड़ा ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, अच्छे घर की लड़कियां ये सब काम नहीं करती। बता दें, परिणीति चोपड़ा पवन की बेटी हैं।
99
साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं थीं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।