Published : Feb 12, 2020, 06:06 PM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 06:58 PM IST
लखनऊ(Uttar Pradesh) । यूपी में कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वह अपने आप को फिर से स्थापित करने के लिए जद्दोजहद कर रही है। इसके लिए अब अपनी सियासी चाल बदल भी ली है। जिसके अनुसार अब सबसे ज्यादा फोकस सपा पर है, जिसका एक और प्रमाण आजमगढ़ में आज देखने को मिला। जहां अखिलेश यादव की गढ़ में जाने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वर्ग विशेष से अपने लगाव को न सिर्फ प्रदर्शित किया, बल्कि उनके दिलों-दिमाग में स्थान बनाने की भरपूर कोशिश भी की। इसके उनकी ओर से बच्ची को टॉफी देना और मुस्लिम महिला को गले लगाना तक शामिल था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रहीं हैं।
कांग्रेस ने आजमगढ़ के बिलरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के प्रदर्शन को भरपूर भुनाने का प्रयास किया है। सीएए के प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस की कार्रवाई के बाद अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के रणनीति के तहत अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद आजमगढ़ न जाने को मुद्दा बना लिया है। शहर में आजमगढ़ से अखिलेश यादव लापता तक के पोस्टर्स चस्पा कराने के बाद अब प्रियंका गांधी ने दौरा भी किया।
25
प्रियंका गांधी से प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सपा विधायक पर साथ न देने की शिकायत की तो प्रियंका ने इसका भरपूर लाभ लेने की कोशिश की। महिलाओं ने भी खुलकर अपने मन की बात की और आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन धरने से उठा दिया था।
35
प्रियंका गांधी ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि आप लोगों के साथ जो भी हुआ वो गलत है। हमें अन्याय के खिलाफ एकसाथ खड़ा होना होगा। सरकार गरीब लोगों के खिलाफ है। जहां-जहां जुल्म होगा, वहां-वहां जाऊंगी। इस दौरान प्रियंका ने एक बच्ची को टॉफी देकर अनापन दिखाया, जिससे वहां मौजूद लोग उनकी तारीख करते दिखें।
45
बता दें कि बिलरियागंज कस्बा में पांच फरवरी को सीएए व एनआरसी के विरोध में मौलाना अली जौहर पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के धरने पर बैठने के दौरान बवाल हो गया था। उसी मामले में मौलाना ताहिर मदनी समेत बीस लोगों को गिरफ्तारी हुई थी। 35 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया मुख्य आरोपित नुरुल हुदा, ओसामा व मिर्जा शाह आलम बेग की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर जिले का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया।
55
खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया है कि जितना हो सके उतना सपा पर हमले करो, क्योंकि सपा के गठन से पहले और उसके बाद के चुनावी आंकड़े इस बात की गवाही भी देते हैं कि उनसे ही सबसे ज्यादा कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार किसान, कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर यूपी की सड़कों पर संघर्ष करती दिख रही हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी अब बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगार, महिलाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।