ट्रंप के स्वागत को कुछ इस तरह तैयार है ये मोहब्बत का शहर, देखिए ताजमहल की 10 तस्वीरें
आगरा (Uttar Pradesh)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ आज ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आ रहे हैं। सुरक्षा के साथ ट्रंप के स्वागत के लिए मोहब्बत का शहर आगरा तैयार है। दीवारों पर पेटिंग की गई है। होर्डिंगों से शहर पटा है। जगह-जगह कट आउट लगे हैं। 25 हजार स्टूडेंट्स नमस्ते ट्रंप करने के लिए सड़कों किनारे खड़े रहेंगे। वहीं, ताजमहल परिसर में भी फूलों से सजावट की गई है। ऐसे में हम आपको 10 तस्वीरें दिखा रहे हैं।
Ankur Shukla | Published : Feb 24, 2020 2:27 AM IST / Updated: Feb 24 2020, 07:59 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के स्वागत में आगरा शहर सज-धजकर ताज हो गया है तो ताजमहल और भी हसीन। फूलों की क्यारियां पर्यटकों का मन मोह रही हैं।
ट्रंप की सुरक्षा तो कड़ी ही है, लेकिन रास्ते में भारतीय संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे। खेरिया से ताजमहल तक का रास्ता भी फूलों से महका रहा है।
ताज परिसर में भी फूलों से सजावट की गई है। ताज परिसर में किए गए इस सजावट को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं।
पूर्वी गेट से ताजमहल के रॉयल गेट पर फूलों के गमले रखे गए हैं। जिससे धवल ताजमहल में सतरंगी नजारा नजर आ रहा है।
पूर्वी गेट से ताजमहल के रॉयल गेट पर फूलों के गमले रखे गए हैं। जिससे धवल ताजमहल में सतरंगी नजारा नजर आ रहा है
नाले के दोनों ओर खुशबूदार मोगरा के फूलों की माला लगाई गई है। 5 फीट ऊंची और 15 फीट लंबी मोगरा के फूलों की माला में नाला भी नहीं दिखेगा। साथ नाले की बदबू भी ट्रंप तक नहीं पहुंचेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के ताजमहल भ्रमण के दौरान पूर्वी गेट नाले की बदबू रोकने के लिए नाले के दोनों ओर खुशबूदार मोगरा के फूलों की माला और कन्नौज से मंगवाए गए इत्र के 24 स्पेशल कप लगाए गए हैं।
20 साल पहले दीदार-ए-ताज के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे। आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पसरे सन्नाटे पर उन्होंने इसे 'भूतहा शहर' कहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यह तस्वीरें इसकी गवाह हैं।
खेरिया से ताजमहल तक रास्ते के चौराहों पर भी भव्य सजावट की गई है। रात में तिरंगा लाइटों से शहर की सड़कें जगमगाती रहीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के स्वागत के लिए लगभग 3000 लोक कलाकार आगरा आए हैं।