प्रियंका गांधी ने रायबरेली के हनुमान मंदिर में टेका मत्था, पुजारी ने बताया UP जीतने का प्लान..दिया मंत्र

Published : Sep 12, 2021, 02:55 PM IST

रायबरेली. उत्तर प्रदेश में साल 2022 यानि कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी यूपी मिशन जीतने के अभियान की शुरूआत कर दी है। प्रियंका गांधी इस वक्त दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को वह अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची जहां उन्होंने सबसे पहले चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया। पढ़िए आखिर मंदिर के पुजारी ने कांग्रेस को क्या दिया जीत का मंत्र...

PREV
15
प्रियंका गांधी ने रायबरेली के हनुमान मंदिर में टेका मत्था, पुजारी ने बताया UP जीतने का प्लान..दिया मंत्र

 प्रियंका गांधी ने जब हनुमान मंदिर में माथा टेका और प्रसाद लिया साथ ही पुजारी को दक्षिणा भी दी। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने प्रियंका से कहा अगर आपको संगठन मजबूत करना है और यूपी में चुनाव में जीतना है तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि में वादा करती हूं कि रायबरेली में ज्यादा से ज्यादा अपना समय दूंगी। 

25

बताया जा रहा है कि जैसी ही  प्रियंका गांधी ने चुरूवा हनुमान मंदिर पहुंची तो  कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का स्वागत करने के उत्साह में भिड़े थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है।

35

प्रियंका गांधी ने शनिवार को लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की। जहां उन्होंने इन बैठकों में पदाधिकारियों एवं जिले के नेताओं से रिपोर्ट व फीडबैक लिया। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने चुनाव में किन लोगों को टिकट देना है इस पर भी बात की।

45

बता दें कि प्रियंका गांधी ने बैठक के बाद मीडिया के सामने अपने बात रखते हुए कहा कि उप्र में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारी वर्ग व आमजनों की आवाज बन कांग्रेस पार्टी परिवर्तन के संकल्प के साथ मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

55

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने उम्मीदावरों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस 25 सितंबर को करीब 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने जा रही है। इस 40 लोगों की लिस्ट खुद प्रियंका गांधी जारी करेंगी।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories