Published : Dec 24, 2020, 07:11 PM ISTUpdated : Dec 25, 2020, 05:33 PM IST
बरेली ( Uttar Pradesh) । जिला जेल इस समय क्रिकेट का मैदान बन गई है। यहां बंदियों के तनाव को कम करने के लिए जेल प्रशासन ने अनूठा प्रयोग किया है। बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए इन दिनों क्रिकेट की प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जहां क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए अधिकांश बंदी इसका आनंद ले रहे हैं।
जेल में ढ़ाई हजार से अधिक बंदी हैं। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें मुलाकातियों से दूर रखा गया है। इस समय दिनभर जेल की ऊंची दीवारों में तालियों की आवाज बाहर आ रही है।
25
बताते हैं कि जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने जेल में बंद बंदियों को कोरोना काल में तनाव से दूर रखने के लिए अनूठे प्रयोग किया है। जिनके निर्देश पर जेल प्रीमियम लीग 2020 का आयोजन किया जा रहा है।
35
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए हर बैरक और अहाते की टीम बनाई गई है। पहली बार है जब जेल में आरोपी अपराध भूलकर नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं।
45
रोजाना दो से तीन मैच कराए जा रहे हैं। बताते हैं कि जिस बैरक का मैच होता है, वहां के सभी बंदी मैदान पर आ जाते हैं। वे अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हैं।
55
बरेली की जिला जेल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक क्रिकेट का स्टेडियम बन चुकी होती है। जेल पुलिसकर्मी अम्पायर की भूमिका निभाते हैं। वहीं, जेल प्रशासन द्वारा तनाव कम करने के लिए शुरू किए गए इस आयोजन की लोग भी प्रशंसा कर रहे हैं।
सभी फोटो सोर्स- न्यूज 18
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।