Published : Mar 11, 2022, 01:57 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 02:13 AM IST
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 403 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव (UP Chunav Result 2022) के नतीजे आ गए। 255 सीटें जीतकर बीजेपी ने रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, सपा को 111 सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य और राजेंद्र प्रताप सिंह समेत कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए। सबसे अमीर प्रत्याशियों के लिए भी चुनाव परिणाम अच्छा नहीं रहा। राज्य के 10 सबसे धनी प्रत्याशियों में से सिर्फ एक को जीत मिली। 9 उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली खान को हार का सामना करना पड़ा है। रामपुर से सपा के मोहम्मद आजम खान को जीत मिली है। पोस्ट ग्रेजुएट नवाब काजिम अली खान के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इन्होंने अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।
210
सपा प्रत्याशी सुप्रिया एरोन को हार का सामना करना पड़ा है। सुप्रिया के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इन्होंने महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, सहारनपुर से एमए और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
310
बीजेपी प्रत्याशी अमित अग्रवाल को जीत मिली है। उन्हें 162032 वोट मिले। मेरठ कैंट में दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय लोक दल के मनीषा अहलावत रहे। अमित अग्रवाल के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्होंने 1977 में डीएवी कॉलेज देहरादून से एलएलबी की पढ़ाई की थी।
410
बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल को समरपाल सिंह के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। समरपाल सिंह को 108497 और देवेंद्र नागपाल को 101957 वोट मिले। देवेंद्र नागपाल खनन व्यवसायी और बिल्डर हैं। वे शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल और कॉलेज भी चलाते हैं। इनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
510
बसपा प्रत्याशी एस.के.शर्मा को सिर्फ 11.97 फीसदी वोट मिले। मथुरा से बीजेपी के श्रीकांत शर्मा ने 158859 वोट लाकर जीत दर्ज की है। 61 साल के एस.के.शर्मा 12वीं पास हैं। इनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
610
सपा प्रत्याशी राहुल यादव हार गए हैं। उन्हें 95674 वोट मिले। यहां से बीजेपी के लक्ष्मी राज को जीत मिली है। लक्ष्मी राज को 124620 वोट मिले। राहुल यादव ने स्विट्जरलैंड से होटल प्रबंधन की पढ़ाई की है। इनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।
710
राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रत्याशी कुणाल सिंह को सिर्फ 24060 वोट मिले। यहां से सपा के ब्रजेश यादव ने 83673 वोट लाकर जीत दर्ज की है। कुणाल सिंह ने किंग्स्टन यूनिवर्सिटी लंदन से बीबीए की पढ़ाई की है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।
810
भाजपा प्रत्याशी सहेंदर सिंह रामाला हार गए हैं। उन्हें 81357 वोट मिले। 110940 वोट लाकर राष्ट्रीय लोक दल के अजय कुमार ने छपरौली से जीत दर्ज की है। 56 साल के सहेंदर सिंह ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
910
सपा प्रत्याशी रईस अहमद को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें 89917 वोट मिले। 101096 वोट लाने वाले बीजेपी के महेश चंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की है। 60 साल के रईस के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। रईस व्यवसाय के साथ खेती भी करते हैं।
1010
सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव हार गए हैं। बबीना से बीजेपी के राजीव सिंह 'परीछा' को जीत मिली है। 38 साल के यशपाल सिंह यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह अनन्या एग्रो कंपनी के मालिक हैं। इसके साथ ही अनन्या पॉलिटेक्निक नाम का शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।