UP में बेटियों की खातिर गली-गली घूम रहे IAS पति-पत्नी, महिलाओं के पास जाकर बता रहे रक्षा मंत्र..

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए योगी सरकार ने बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान शुरू किया है। अब इस कड़ी में यूपी के आईएएस दंपत्ति ईशा प्रिया और ऋषिराज का नाम भी जुड़ गया है। वह दोनों इन दिनों मैनपुरी के बजारों और सड़कों पर घूम घूम कर महिलाओं और बेटियों से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं। जिनकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2020 1:11 PM IST

15
UP में बेटियों की खातिर गली-गली घूम रहे IAS पति-पत्नी, महिलाओं के पास जाकर बता रहे रक्षा मंत्र..


दरअसल, ईशा प्रिया 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और इन दिनों वह मैनपुरी में सीडीओ के पद पर तैनात हैं। वहीं ऋषिराज 2017 बैच के IAS अफसर हैं जो इस समय मैनपुरी जिले के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों ही अधिकारी युवा हैं और पति-पत्नी हैं।
 

25


मैनपुरी के डीएम  महेंद्र बहादुर कहना है कि ईशा प्रिया और ऋषिराज दोनों ही अधिकारी युवा हैं और बेहद गंभीर हैं। वह काम को बहुत गंभीरता के साथ पूरा करते हैं। वह राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों से बहुत चिंतित हैं।

35


आईएएस दंपत्ति ईशा प्रिया और ऋषिराज अब बेटियों की  सुरक्षा के लिए कमर कस ली है और वो घर जाकर बेटियों से उनसे बात कर रहे हैं। साथ कहते हैं कि अब आपको डरने की कोई बात नहीं है।  Don't Worry अब हम लोग आ गए हैं।

45


बेटियों की सुरक्षा बनी रहे इसलिए यह दोनों अधिकारी बाजार में खरीददारी करने आ रहीं महिलाओं और लड़कियों से बात करती हैं। कहते कि तुमको रास्ते में किसी ने छेड़ा या बदसलूकी तो नहीं की। या फिर किसी ने कोई गंदा कमेंट्स या परेशान तो नहीं किया। 

55

महिला सुरक्षा के लिए आईएएस ईशा प्रिया बजारों और सड़कों केअलावा लोगों के घर भी जा रही हैं। जहां वह महिलाओं से काफी लंबी बातचीत करती हैं। उनको अपना नंबर और ऑफिस का पता बताती हैं कहती हैं कि कभी भी अगर आपको कोई परेशान करे तो आप सीधे मेरे पास आना।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos