एक वीडियो से गई कांस्टेबल प्रियंका की नौकरी, लेकिन बन गईं स्टार..बताया अपना आगे का पूरा प्लान

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश). सोशन मीडिया मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कोई भी रातों रात स्टार बन जाता है। तो वहीं कुछ लोग मुश्किल में भी पढ़ जाते हैं। इस बीच एक वीडियो अपलोड करने के बाद सुर्खियों में आईं यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा लगातार चर्चा बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने के बाद उसे मंजूर करते हुए यूपी पुलिस विभाग ने कांस्टेबल की छुट्टी कर दी है। लेकिन नौकरी जाने के बाद वह ज्यादा फेमस हो गई हैं। कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर की संख्या 50 हजार से पार हो गई है। आइए जानते हैं पुलिस की नौकरी छोड़ने वाली प्रियंका का क्या है फ्यूचर प्लान...

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2021 9:35 AM IST

16
एक वीडियो से गई कांस्टेबल प्रियंका की नौकरी, लेकिन बन गईं स्टार..बताया अपना आगे का पूरा प्लान

बता दें कि पूर्व महिला कांस्टेबल रहीं प्रियंका मिश्रा के इस्तीफे को दो दिन पहले ही पुलिस विभाग ने मंजूरी दी है। यूपी पुलिस ने उन्हें एक नोटिस भेजा था जिसमें उनकी ट्रेनिंग पर जो राशि खर्च हुई उसे पुलिस विभाग में जमा करानी है। हालांकि प्रियंका ने 1 लाख 52 हजार और अपनी खाकी वर्दी विभाग में जमा कर दी है।

26

प्रियंका का रिवॉल्वर के साथ वीडियो हिट होने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। फेसबुक पर लाखों लोग उनको फॉलो करने लगे हैं तो वहीं इंस्टा पर भी हजारों लोग उनके फैन बन गए हैं। इतना ही नहीं अब तो उन्हें वेब सीरीज में काम करने के ऑफर भी हुए हैं। इतना ही नहीं उन्हें मॉडलिंग में काम करने का भी कुछ लोगों ने कहा है।

36

एक डिजिटल साइट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका मिश्रा ने कहा कि मैं अभी वेब सीरीज और मॉडलिंग में बिल्कुल ध्यान नहीं देना चाहती हूं। सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करुंगी। सिविल सर्विस की तैयारी करूंगी, जितना ज्यादा से ज्यादा मुझे टाइम मिलेगा उसे पढ़ाई में दूंगी। मैं अपना 100 प्रतिशत पढ़ाई में दूंगी, आगे क्या होता है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

46

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने प्रियंका से पूछा था कि क्या वह एक्टिंग करने मुंबई जाने वाली हैं? तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जाएंगी, अपने माता-पिता के साथ यूपी में रहकर ही आगे की तैयारी करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि मैं अब वापस पुलिस विभाग में अफसर बनकर जाउंगी, बस यही चाहती हूं कि जल्द से जल्द कोई नौकरी मिल जाए।

56

दरअसल, प्रियंका मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया था।  इसमें वो कह रहीं थी कि हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं। हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं। वीडियो में प्रियंका वर्दी पहनीं थी। ये वीडियो अचानक सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 

66

महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में आगरा एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए थाने से लेडी सिपाही को लाइन भेज दिया। इसके बाद यूजर्स के कमेंट से परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी आगरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस समय मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos