इनके नाम दर्ज हो लंबे समय तक निर्विरोध प्रधान बनने का रिकॉर्ड
बता दें कि सैफई गांव में आजादी के बाद कभी प्रदान पद के लिए मतदान नही हुआ। यहां सबसे लंबे समय तक प्रधान रहने का रिकॉर्ड दर्शन सिंह के नाम था, जो मुलायम सिंह के करीबी और उनके दोस्त थे। लेकिन उनका निधन हो गया था, इसके बाद दूसरे लोग चने गए, वह भी निर्विरोध प्रधान बने। अब जो पहली बार मतदान का सामना कर रहे रामफल भी दर्शन सिंह की तरह ही मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी हैं। गांव के कई लोगों का कहना है कि इस बार भी यह सीट सपा के खाते में ही जाएगी और 100 प्रतिशत रामफल बाल्मीकि की जीत का दावा कर रहे हैं। साल 1967 से मुलायम सिंह यादव से जुड़े रामफल बाल्मीकि की पत्नी कई बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। (मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद)