लखनऊ में पुलिस पर फायरिंग..चौकी में लगा दी आग..तस्वीरों में देखें कैसे पलभर में हिंसक हो गई भीड़

Published : Dec 19, 2019, 05:30 PM ISTUpdated : Dec 19, 2019, 05:39 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी में धारा 144 लागू होने के बावजूद नागरिकता कानून को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ और संभल में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। राजधानी के हसनगंज, खदरा, ठाकुरगंज, परिवर्तन चौकी सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। पुलिस सहित अन्य की गाड़ियों में आग लगा दी। मदेयगंज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे वहां रखे सभी डाक्यूमेंट जल गए। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सतखंडा पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया। हालात तनावपूर्ण है। यही नहीं, भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने जवाब में हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

PREV
114
लखनऊ में पुलिस पर फायरिंग..चौकी में लगा दी आग..तस्वीरों में देखें कैसे पलभर में हिंसक हो गई भीड़
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद मोर्चा संभाल प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। कई थानों की फोर्स को लगाया गया है। बता दें, नागरिकता कानून के विरोध में सपा और कई संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसको देखते हुए पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू की गई थी। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
214
संवेदनशील इलाकों में आरएएफ, पीएसी, क्विक रिस्पांस टीम तैनात की गई।
314
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सतखंडा पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया। हालात तनावपूर्ण है।
414
यूपी में धारा 144 लागू होने के बावजूद नागरिकता कानून को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
514
पथराव में आईजी रेंज के पीआरओ अंकित त्रिपाठी, सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए डीजीपी ओपी सिंह परिवर्तन चौक पहुंचे। उन्होंने बताया कि, पुलिस से कोई चूक नहीं हुई है। अब तक 50 उपद्रवी गिरफ्तार हुए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा- आरएएफ तैनात की गई है। माहौल शांत है। स्थिति काबू में है।
614
मदेयगंज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, जिससे वहां रखे सभी डाक्यूमेंट जल गए।
714
लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन ने प्रदर्शन को देखते सभी 22 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। स्टेशनों व अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
814
पुलिस सहित अन्य की गाड़ियों में आग लगा दी।
914
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके नाम फवाद, सदन अली और अली मुल्ला खान हैं।
1014
लखनऊ के परिवर्तन चौक पर नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस, वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
1114
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी है। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
1214
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सतखंडा पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया।
1314
लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
1414
डीजीपी ने ट्वीट कर कहा, पूरे यूपी में धारा 144 लागू है। 19 दिसंबर को किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। मैं सभी अभिभावकों से अपील करूंगा कि वे इस दिन अपने बच्‍चों को कहीं भी जाने के लिए प्रेरित न करें। उन्‍हें प्रदर्शन में जाने से मना करें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Recommended Stories