Published : Jan 04, 2023, 02:10 PM ISTUpdated : Jan 04, 2023, 04:47 PM IST
मथुरा: क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ में बुधवार को बांके बिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल का भी दर्शन किया। विराट और अनुष्का यहां पर आश्रम में तकरीबन एक घंटे तक रुके भी रहे। समाधि स्थल के दर्शन के बाद उन्होंने कुटिया में ध्यान भी लगाया। आइए देखते है विराट और अनुष्का के यहां आने के कुछ फोटोजे
विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले होटल में कमरे बुक कर लिए गए थे। बाबा नीम करोली आश्रम में दोनों ने प्रसाद के रूप में कंबल भी भेंट गिया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी यहां पर ग्रहण किया।
24
विराट और अनुष्का का वृंदावन का यहां बुधवार दोपहर को आने का कार्यक्रम था। लेकिन वह सुबह-सुबह ही यहां पर पहुंच गए। बाबा नीम करोली आश्रम के उनके इस कार्यक्रम को इतना गोपनीय रखा गया कि किसी को भी भनक ही नहीं लगी।
34
विराट ने यहां पर अपने फैंस को आटोग्राफ भी दिया। फैंस न उनके साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। इसके बाद वह दोनों मां आनंदमयी आश्रम के लिए रवाना हो गए। उनका यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। आनंदमयी आश्रम में मीडिया का प्रवेश भी रोक दिया गया।
44
दरअसल दोनों की ही बाबा नीम करोली महाराज में काफी श्रद्धा है। नवंबर 2022 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम भी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने नीम करोली महाराज के दर्शन किए थे। आपको बता दें कि भक्त नीम करोली महाराज को हनुमान जी का अवतार मानते हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।