भरे मंच पर राहुल गांधी का प्यार देख चौंक गईं प्रियंका गांधी, देखें भाई-बहन की सबसे चर्चित PHOTOS

Published : Jan 03, 2023, 04:53 PM IST

गाजियाबाद: राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंची। यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची। उन्होंने मंच से भाई राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। इस बीच भाई बहन के बीच का प्रेम भी यहां पर देखने को मिला। मंच पर ही राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को किस किया। आइए देखते हैं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी फोटोज 

PREV
15
भरे मंच पर राहुल गांधी का प्यार देख चौंक गईं प्रियंका गांधी, देखें भाई-बहन की सबसे चर्चित PHOTOS

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने काफी प्रयास किए। यहां तक इन छवि को धूमिल करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। लेकिन उनके भाई कभी भी विचलित नहीं हुए और सच से पीछे नहीं हटे। 

25

प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन वह मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। वह कभी भी इन्हें खरीद भी नहीं पाएंगे। मुझे गर्व है कि यह आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं। 

35

भारत जोड़ो यात्रा के गाजियाबाद पहुंचने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला भी इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की। दोनों ही नेताओं ने फारुख अब्दुल्ला का अभिवादन किया। 

45

भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। यात्रा के यूपी में दाखिल होते ही भारी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई। 

55

भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में शामिल होने से पहले ही अखिलेश यादव और मायावती ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी थी। इसी के साथ राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास महाराज जी ने भी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पत्र लिखा। 

भाई, इधर देख...जब राहुल गांधी को लेकर प्रियंका ने कही प्राउड वाली बात, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories