राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच गाजियाबाद में मंच पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई को कोई खरीद नहीं सकता है। 

गाजियाबाद: राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई का स्वागत किया। उन्होंने यहां बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। हालांकि ये सच है वो पीछे नहीं हटे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'देश को विकसित बनाकर युवाओं को दिलाएंगे हक'
प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन वह मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। वह कभी भी इन्हें खरीद भी नहीं पाएंगे। राहुल गांधी को योद्धा बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि यह आज मोहब्बत की दुकानें खोल रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि कई लोग मुझे अक्सर सवाल करते हैं कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती है वह टीशर्ट पहनकर चलते हैं। किसी ने पूछा कि इनकी सुरक्षा को लेकर डर नहीं लगता है वह पंजाब और कश्मीर तक यात्रा करते हैं। उस पर मेरा जवाब है कि यह सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। जब तक आप लोग सच्चाई को समझेंगे तब तक भगवान इस देश की सच्चाई को सुरक्षित रखेगा। आप लोग पहचानिए एकता में ही आपका विकास है। सभी लोग एक साथ चलिए और देशभर में पैगाम ले जाइए। हम देश को बचाकर रखेंगे और इसे विकसित बनाएंगे। इसी के साथ नौजवानों को उनका हक दिलवाएंगे।

Scroll to load tweet…

मंच पर राहुल गांधी ने किया बहन प्रियंका को किस
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जब यूपी में प्रवेश किया तो वहां पर लोगों का हुजूम देखा गया। कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी वहां पर मौजूद रहें। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को किस भी किया। यह देखकर प्रियंका चौंक गई। 

नहीं देखा होगा यूपी के किसी भी सरकारी अस्पताल में ऐसा हाल, पूरा वार्ड खाली करवाकर... वीडियो वायरल