MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • कौन है श्रद्धा दुबे? इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड के जिस फ्लैट में बिजनेसमैन की मौत, वहां मिले सेक्स टॉय, CCTV में दिखी रहस्यमयी ऑडी!

कौन है श्रद्धा दुबे? इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड के जिस फ्लैट में बिजनेसमैन की मौत, वहां मिले सेक्स टॉय, CCTV में दिखी रहस्यमयी ऑडी!

Lucknow Shiva Sharma Death Case में कारोबारी की मौत, गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे पर मां के हत्या और ब्लैकमेलिंग के आरोप, फ्लैट से मिली चीजें और CCTV में दिखी सचिवालय लेबल वाली ऑडी की पुलिस जांच के बारे में जानें।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 13 2026, 03:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Lucknow Businessman Death: फ्लैट से गिरकर शिवा शर्मा की मौत, जांच के घेरे में गर्लफ्रेंड
Image Credit : X

Lucknow Businessman Death: फ्लैट से गिरकर शिवा शर्मा की मौत, जांच के घेरे में गर्लफ्रेंड

Shiva Sharma Lucknow Death: लखनऊ के हज़रतगंज इलाके में एक अमीर बिजनेसमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। 'वंदे मातरम चिकन' और 'आंगन' रेस्तरां चलाने वाले 28 वर्षीय शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को उनकी गर्लफ्रेंड के चौथी मंजिल के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को फ्लैट से सेक्स टॉय, दवाइयां और कुछ ऐसी चैट मिलीं, जो बड़े रसूखदार लोगों से कनेक्शन की ओर इशारा करती हैं। वहीं, मृतक की मां ने इसे सोची-समझी हत्या बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
फ्लैट से मिले सेक्स टॉय और अंडरवियर में मिला शव
Image Credit : X

फ्लैट से मिले सेक्स टॉय और अंडरवियर में मिला शव

घटना के बाद सामने आई शुरुआती जानकारियों और पुलिस जांच ने इस केस को बेहद उलझा दिया है।

  • केवल अंडरवियर में थे शिवा: पुलिस को जब शिवा का शव मिला, तो उन्होंने केवल अंडरवियर पहना हुआ था, जबकि उनके शरीर पर चोट और सिगरेट से जलने के निशान थे।
  • फ्लैट से आपत्तिजनक चीजें बरामद: श्रद्धा दुबे के फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस को सेक्स टॉय और सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयां मिली हैं।

Related Articles

Related image1
CJP Protest: जंतर-मंतर का गेट फांदकर घुसे सौरव दास-आशुतोष रंका, हिरासत में लिए गए; VIDEO
Related image2
Who Is Parvinder Jhota? पहले बहस, फिर फायरिंग! नशे के खिलाफ क्या मुहिम चला रहे थे झोटा? VIDEO
38
चेहरे पर लिपस्टिक और मेकअप
Image Credit : X

चेहरे पर लिपस्टिक और मेकअप

मृतक की मां ने दावा किया है कि उनके बेटे के चेहरे पर लिपस्टिक और शरीर पर मेकअप लगा हुआ था, जो कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

48
शिवा शर्मा की मौत: मां ने गर्लफ्रेंड पर क्या आरोप लगाए?
Image Credit : X

शिवा शर्मा की मौत: मां ने गर्लफ्रेंड पर क्या आरोप लगाए?

शिवा की मां रंजना शर्मा के मुताबिक, उनका बेटा पिछले चार महीने से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ रह रहा था। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा उसे पुराने आपराधिक मामले में दोबारा जेल भेजने की धमकी देती थी।

  • मां का दावा है कि श्रद्धा कथित तौर पर राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों और भारतीय क्रिकेटरों से अपने संपर्कों का हवाला देकर शिवा को डराती थी।
  • उन्होंने मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप भी लगाए हैं।
  • रंजना ने पुलिस को दोनों के बीच हुई बातचीत की चैट भी सौंपी है।
  • ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
58
CCTV में दिखी सफेद ऑडी, पुलिस कर रही जांच
Image Credit : X

CCTV में दिखी सफेद ऑडी, पुलिस कर रही जांच

  • CCTV फुटेज में घटना के करीब 15 मिनट बाद एक सफेद ऑडी अपार्टमेंट परिसर में आती दिखाई देती है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, कार पर ‘सचिवालय’ का लेबल लगा था। गाड़ी कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गई।
  • पुलिस कार की पहचान, उसके आने की वजह और परिसर में मौजूद लोगों की गतिविधियों की जांच कर रही है।
  • शिवा और श्रद्धा की चैट सहित दूसरे सबूत भी खंगाले जा रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों की तलाश में दिल्ली और नेपाल समेत कई जगहों पर कार्रवाई की सूचना है।
68
पुलिस को व्हाट्सएप चैट और आरोपियों तलाश
Image Credit : X

पुलिस को व्हाट्सएप चैट और आरोपियों तलाश

पुलिस शिवा और श्रद्धा के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को खंगाल रही है, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दिल्ली और नेपाल तक छापेमारी कर रही है।

78
कौन थे शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे?
Image Credit : X

कौन थे शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे?

शिवा का परिवार लखनऊ के अलीगंज में रहता है। वह ‘वंदे मातरम चिकन’ नाम से कपड़ों की दुकान और ‘आंगन’ नाम से रेस्तरां चलाते थे। श्रद्धा दुबे के इंस्टाग्राम पर करीब 1.41 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। वह कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। शिवा को 30 अगस्त को गोमती नगर के टिंकल पिंक क्लब में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी बनाया गया था। STF ने उन्हें पटना से गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए। मां का आरोप है कि इसी मामले में दोबारा जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।

88
हत्या का केस दर्ज, पुलिस जुटा रही सबूत
Image Credit : X

हत्या का केस दर्ज, पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस ने परिवार की शिकायत पर श्रद्धा, उनकी बहन, ड्राइवर और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। ACP रजनीश वर्मा के मुताबिक, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शिवा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह CCTV फुटेज, चैट और अन्य सबूतों की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
यूपी समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
यकीन नहीं होगा! दिल्ली जैसी जगह में सिर्फ ₹15 लाख में फ्लैट, DDA की नई स्कीम कल से लाइव
Recommended image2
Now Playing
CJP टॉप लीडर्स हिरासत में, सबको अलग थानों में रखा-वकीलों की नो एंट्री-Abhijit Dipke ने क्या बताया?
Recommended image3
Karnataka: कर्नाटक में गिरेगी DK शिवकुमार सरकार? कौन हैं बीवाई विजयेंद्र जिन्होंने किया बड़ा दावा
Recommended image4
Now Playing
Ravi Kishan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला! बोले- 'मानसिक संतुलन खो चुके हैं'
Recommended image5
Parvinder Jhota Murder: कौन है परविंदर झोटा का हत्यारा अश्विनी, किस बात से नाराज हो बरसाई गोलियां
Related Stories
Recommended image1
CJP Protest: जंतर-मंतर का गेट फांदकर घुसे सौरव दास-आशुतोष रंका, हिरासत में लिए गए; VIDEO
Recommended image2
Who Is Parvinder Jhota? पहले बहस, फिर फायरिंग! नशे के खिलाफ क्या मुहिम चला रहे थे झोटा? VIDEO
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved