कीव के पास रूसी ड्रोन हमले में रिहायशी इमारत ढह गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 10 लापता हैं। मलबे से एक बच्चे को बचाया गया है। राहत कार्य में 130 से अधिक लोग जुटे हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग एक बार फिर आम लोगों के लिए खौफनाक साबित हुई है। यूक्रेन की राजधानी कीव के पास डाइमर इलाके में रूसी Shahed ड्रोन ने एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। हमले की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि इमारत का एक पूरा हिस्सा ढह गया। इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव टीमों ने मलबे में फंसे एक बच्चे को जिंदा बाहर निकाल लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन में 130 से ज्यादा लोग जुटे हैं। लगातार बज रहे एयर रेड अलर्ट के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। आखिर इस हमले में कितनी तबाही हुई और मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए क्या कोशिशें जारी हैं? देखिए यह पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player