बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें PHOTOS

मथुरा: क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ में बुधवार को बांके बिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल का भी दर्शन किया। विराट और अनुष्का यहां पर आश्रम में तकरीबन एक घंटे तक रुके भी रहे। समाधि स्थल के दर्शन के बाद उन्होंने कुटिया में ध्यान भी लगाया। आइए देखते है विराट और अनुष्का के यहां आने के कुछ फोटोजे 

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2023 8:40 AM IST / Updated: Jan 04 2023, 04:47 PM IST

14
बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें PHOTOS

विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले होटल में कमरे बुक कर लिए गए थे। बाबा नीम करोली आश्रम में दोनों ने प्रसाद के रूप में कंबल भी भेंट गिया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी यहां पर ग्रहण किया। 

24

विराट और अनुष्का का वृंदावन का यहां बुधवार दोपहर को आने का कार्यक्रम था। लेकिन वह सुबह-सुबह ही यहां पर पहुंच गए। बाबा नीम करोली आश्रम के उनके इस कार्यक्रम को इतना गोपनीय रखा गया कि किसी को भी भनक ही नहीं लगी। 

34

विराट ने यहां पर अपने फैंस को आटोग्राफ भी दिया। फैंस न उनके साथ फोटोज भी क्लिक करवाई। इसके बाद वह दोनों मां आनंदमयी आश्रम के लिए रवाना हो गए। उनका यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। आनंदमयी आश्रम में मीडिया का प्रवेश भी रोक दिया गया। 

44

दरअसल दोनों की ही बाबा नीम करोली महाराज में काफी श्रद्धा है। नवंबर 2022 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम भी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने नीम करोली महाराज के दर्शन किए थे। आपको बता दें कि भक्त नीम करोली महाराज को हनुमान जी का अवतार मानते हैं। 

काशी टेंट सिटी को लेकर जानिए क्यों आमने सामने आए संत और महंत, आखिर किस बात पर है नाराजगी

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos