जरा-सी बर्फबारी में भारत ठिठुर जाता है, इन 10 देशों में ऐसी पड़ती है ठंड कि इंसान की कुल्फी जम जाए

Published : Jan 04, 2021, 10:58 AM IST

भारत में हिमालय का क्षेत्र सबसे ठंडा माना जाता है। इस समय देश में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी का असर आधे देश पर पड़ता है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि अगले दो-तीन ठंड जोर पकड़ेगी। यह तो हुई भारत की बात। क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जहां सालभर बर्फबारी होती है। कह सकते हैं कि वहां इंसान की कुल्फी जमाने वाली ठंड पड़ती है। यह तस्वीर अंटार्कटिका है। इसे दुनिया में सबसे ठंडा क्षेत्र माना जाता है। पढ़िए आगे ऐसी ही 10 सबसे ठंडी जगहों की जानकारियां...

PREV
110
जरा-सी बर्फबारी में भारत ठिठुर जाता है, इन 10 देशों में ऐसी पड़ती है ठंड कि इंसान की कुल्फी जम जाए

अंटार्कटिका
यह दुनिया में सबसे ठंडी जगहों में नंबर-1 पोजिशन पर है। यह पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है। यह चारों तरफ से दक्षिण महासागर से घिरा है। अंटार्कटिका का 98 प्रतिशत भाग 1.6 किमी मोटी बर्फ से ढंका रहता है। यह बेहद दुर्गम स्थलों में एक है। यहां सालभर तापमान शून्य से माइनस 100 डिग्री नीचे तक रहता है।
 

210

कजाकिस्तान
यह रूस का एक देश है। यह एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ है। यह देश कभी सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 16 दिसंबर, 1991 को यह स्वतंत्र हुआ। यह देश घास के मैदान, जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों से ढंका हुआ है। इस देश के कई क्षेत्र हमेशा बर्फ से ढंके रहते हैं। ठंड में यहां तापमान शून्य से नीचे रहता है।

310

रूस
कुल 1,70,75,400 किमी क्षेत्रफल के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है। आकार में यह भारत से पांच गुना है। इस देश के ज्यादातर इलाके ठंडे रहते हैं। कुछ हिस्से तो सालभर बर्फ से ढंके रहते हैं। मई-जून जैसे सीजन में भी यहां तापमान शून्य से नीचे रहता है।

410

ग्रीनलैंड
यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। यह देश तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है। ये ग्लेशियर के जरिये एक-दूसरे से जुड़े हैं। यह चारों तरफ से समुद्र से घिरा है। यहां गर्मी के सीजन में भी तापमान शून्य से नीचे रहता है। यहां ठंड में बमुश्किल 3 घंटे सूरज के दर्शन होते हैं।

510

कनाडा
यह उत्तरी अमेरिका का एक देश है। यह अटलांटिका से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किमी तक फैला है। कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहां पूरी सर्दी बर्फबारी होती है। इस सीजन में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे तक रहता है।

610

संयुक्त राज्य अमेरिका
यह एक अत्यधिक विकसित देश है। अमेरिका के संयुक्त राज्य का नाम थॉमस पेन ने सुझाया था। 4 जुलाई, 1776 में इसे आधिकारिक रूप से प्रस्तुत किया गया। यहां सभी जगह एक-सा तापमान नहीं रहता। यहां के उत्तरी क्षेत्र ठंडे हैं। जहां सर्दियों में खूब बर्फबारी होती है। इन क्षेत्रों में ठंड के सीजन मे तापमान शून्य से नीचे रहता है।

710

आइसलैंड
यह उत्तर पश्चिम यूरोप में उत्तरी अटलांटिका में ग्रीनलैंड,फरो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है। इसका कुल क्षेत्रफल  1,03,000 किमी है। यहां जलवायु परिवर्तन विचित्र है। गर्मियों में यह हरा-भरा होता है। वहीं, सर्दियों में बर्फ से ढंक जाता है। यहां तापमान शून्य से 10 डिग्री तक रहता है।

810

फ़िनलैंड
यह उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन और पूर्व में रूस, जबकि उत्तर में नार्वे को छूती है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां बड़ा देश है। यहां सर्दियों में पूरे देश में बर्फबारी होती है।

910

एस्टोनिया
यह उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसे 1.4 करोड़ की आबादी(2009 की जनगणना) के हिसाब से यूरोपीय संघ का सबसे कम आबादी वाला देश माना जाता है। यहां सालभर ठंड रहती है। यहां बर्फबारी थोड़ी कम होती है।

1010

मंगोलिया
2008 की जनगणना के हिसाब से इसकी आबादी 31.7 लाख है। यह पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा(लैंडलॉक) देश है। इसकी राजधानी उलान बतोर है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं। बर्फबारी के दौरान ठंडी हवाओं को इन पर्वतों द्वारा रोक लिया जाता है। यहां ठंड के दिनों में तापमान जीरो से मानइस 20 डिग्री तक गिर जाता है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories