इंग्लैंड में 4 जनवरी, 1643 को जन्मे महान आईजैक न्यूटन महान गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, ज्योतिषी और दार्शनिक के तौर पर जाने जाते हैं। 1665 में उन्होंने गुरुत्वाकर्षण (Gravity) की खोज की थी। आपको बता दें कि जिस समय न्यूटन अपनी खोज में लगे थे, उस वक्त इंग्लैंड में कोरोना जैसी महामारी ग्रेट प्लेग (Great Plague) फैला हुआ था। स्कूल-कॉलेज सब बंद हो चुके थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूटन के सहायक जॉन कोंडिट ने बताया था कि न्यूटन एक बगीचे में लेटे थे। तभी पेड़ से गिरे एक सेब को देखकर उन्हें ख्याल आया कि सेब नीचे ही क्यों गिरा...ऊपर क्यों नहीं गया? इसके बाद न्यूटन इसकी रिसर्च पर जुट गए और फिर बताया कि पृथ्वी में गुरुत्वाकर्षण बल नाम की एक शक्ति है। आगे पढ़ें न्यूटन के बारे में और कुछ बातें...
साइकिल से लेकर हवाई जहाज बनाने तक जिन नियमों का ध्यान रखना पड़ता है, गति के वो तीन नियम न्यूटन ने ही दिए थे।
211
बता दें कि 31 मार्च, 1727 को सोते समय न्यूटन की मृत्यु हो गई थी। हालांकि कई जगह यह तारीख 20 मार्च भी अंकित है।
311
न्यूटन की मृत्यु के बाद उनके शरीर में भारी मात्रा में पारा मिला था। ऐसा माना गया कि किसी रिसर्च के दौरान पारा उनके शरीर में गया। हालांकि उन्हें सनकी भी माना जाता था।
411
2005 मे एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे किया गया था। इसमें न्यूटन को सर्वाधिक लोकप्रिय वैज्ञानिक माना गया था।
511
अंग्रेजी कवि अलेक्जेंडर पोप ने न्यूटन की उपलब्धियों पर एक स्मृति लेख भी लिखा था। यह आगे जाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हुआ।
611
न्यूटन ने अपने अंकल रेव विलियम एस्क्फ के कहने पर ही जून, 1661 को ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज में एडमिशन लिया था। पढ़ाई की फीस भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते थे। जब वे कॉलेज में ही कर्मचारी बनकर काम करते थे।
711
न्यूटन की मां उन्हें किसान बनाना चाहती थीं। लेकिन वे खेती पसंद नहीं करते थे। किंग्स स्कूल के मास्टर हेनरी स्टोक्स ने सबसे पहले न्यूटन की प्रतिभा पहचानी। उन्होंने ही न्यूटन की मां को सुझाव दिया था कि वे उन्हें स्कूल भेजें।
811
कहते हैं कि स्कूल में एक लड़का न्यूटन को बहुत चिढ़ाता था। वो उन्हें मंदबुद्धि कहता था। इसके बाद न्यूटन को ऐसी सनक चढ़ी कि पढ़ाई के अलावा सबकुछ छोड़ दिया। वे स्कूल में मेधावी छात्र बने।
911
आइजैक ने कैलकुलस का आविष्कार चुटकियों में कर दिया था। यानी जितना लोग इसे सीखने में लगाते हैं, उतने में इसका आविष्कार हो गया था। बता दें कि कलन (Calculus) गणित का प्रमुख क्षेत्र है। इसमें राशियों के परिवर्तन का गणितीय अध्ययन किया जाता है।
1011
यह जानकर लोगों को ताज्जुब होता है कि न्यूटन ने अपने ज्यादातर रिसर्च पेपर इतिहास और धर्म पर लिखे। जबकि वे गणित और विज्ञान के महारथी थे।
1111
धरती सूर्य के चारों ओर गोल नहीं, बल्कि अंडाकार घूमती है। यह बात न्यूटन ने ही साबित की थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News