आगरा के स्कूल में प्रिंसिपल और टीचर के बीच झगड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला टीचर को हेड मिस्ट्रेस ने थप्पड़ मारने के साथ अभद्रता की। जानें क्यों हुआ विवाद….

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के स्कूल में एक प्रधानाध्यापिका और शिक्षका के विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानाध्यापिका को शिक्षिका से मारपीट करते देखा गया है। हेड मिस्ट्रेस ने शिक्षका को थप्पड़ मारने के साथ उससे अभद्रता भी की। वीडियो में अन्य शिक्षक भी मौजूद थे जो विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेट पर टीचर को रसीद किया थप्पड़
आगरा के सरकारी स्कूल में हाल ही में बड़ा विवाद हो गया। यहां देर से स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका को गुस्सा आ गया। उन्होंने पहले तो शिक्षिका को भला बुरा कहा फिर उसे गर्दन पकड़कर थप्पड़ मारने लगी। प्रधानाध्यापिका के अचानक उग्र होने पर शिक्षिका भी समझ नहीं पाई। प्रधानाध्यापिका ने शिक्षका का हाथ मोड़ दिया और उसे पीटने लगी। इस दौरान अन्य शिक्षक और स्टाफ ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह शिक्षिका पर बार-बार हमला करने का प्रयास कर रही थी। 

आगरा के सरकारी स्कूल में मचा बवाल
आगरा के सरकारी स्कूल में बवाल मच गया है। यहां प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच मारपीट के मामले ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। मारपीट में दोनों की विवाद में हाथापाई के साथ जुबानी जंग भी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए। इस बीच प्रधानाध्यापिका का ड्राइवर भी लड़ाई में आ गया और शिक्षिका से मारपीट कर दी। दोनों के बीच इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में शिक्षिका के घायल होने का दावा
प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच मारपीट के वीडियो में दावा किया जा रहा है कि टीचर घायल हो गई हैं। बैकग्राउंड से आवाज आ रही है जिसमें प्रिंसिपल के लिए कहा जा रहा है कि, मैडम असभ्य हो रही हैं। क्या यह आपको शोभा देता है?" 

Scroll to load tweet…