हटके डेस्क: आखिरकार लंबे समय तक राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को गलत बताने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने हार मान ली है। 20 जनवरी को जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति का सफर खत्म हो गया है। अपने शासन में ट्रंप ने कई विवादित बयान और कार्य भी किये। लेकिन ऐसा नहीं है कि राष्ट्रपति पद के खुमार में ट्रंप ने मनचाहे काम किये हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले भी ट्रंप अपनी हरकतों के कारण विवादों में रह चुके हैं। उनपर एक-दो नहीं, बल्कि कई लड़कियों ने अप्पतिजनक आरोप लगाए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ट्रंप की जिंदगी के उन पलों के बारे में, जिनमें उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की वजह से ही शायद ट्रंप की छवि कभी सुधर नहीं पाई।
राष्ट्रपति बनने से पहले ट्रंप काफी बदनाम थे। उनपर कई लड़कियों ने आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया था। ट्रंप राष्ट्रपति बनने से पहले मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी के मालिक थे। उस दौरान उन्होंने कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका खुलासा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली कई लड़कियों ने किया था।
210
ट्रंप की ये कंपनी ना सिर्फ मिस यूनिवर्स कंटेस्ट करवाती थी, बल्कि मिस यूएस और मिस टीन यूएस का भी आयोजन करती थी। 2015 में ट्रंप ने इस कंपनी को बेच दिया था। लेकिन जब तक वो इसके मालिक रहे, तब तक उन्होंने कई अश्लील हरकतें कर बदनामी ही बटोरी।
310
कई सुंदरियों ने ट्रंप पर आरोप लगाए। इसे लेकर कई वीडियो टेप भी सामने आ चुके हैं। ट्रंप को इन्हीं आरोपों के कारण कंपनी को बेचना पड़ा था। कंपनी के मालिक रहते हुए ट्रंप करीब 4 हजार लड़कियों से मिले। इनमें से ज्यादातर ने ट्रंप को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया।
410
रोलिंग स्टोन मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कई लड़कियों ने शिकायत की थी कि ट्रंप बिना बताए उनके कमरों में आ जाते थे। साथ ही वो कंपनी के मालिक थे। इस वजह से डायरेक्ट चेंजिंग रूम में उनका घुस आना आम बात थी।
510
कई लड़कियों ने ट्रंप पर आरोप लगाए कि वो उनकी तरफ अभद्र इशारे करते थे। 2005 में तो ट्रंप ने खुलेआम होवार्ड स्टर्न के स्टेज शो में साफ़ कह दिया था कि वो बैकस्टेज तभी जाते थे जब लड़कियां कपड़े बदलती थी।
610
ट्रंप ने मिस यूनिवर्स कंपनी को 1996 में खरीदा था। उस समय प्रतियोगिता जीतने वाली लड़की के इंटेलिजेंस को महत्व दिया जाता था। इस बात से ट्रंप चिढ़ते थे। कंपनी खरीदने के बाद उन्होंने सिर्फ सुंदरता को तवज्जो दिया।
710
मिस वेनेज्युएला मचाडो ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके वजन का मजाक बनाया था। ट्रंप ने उन्हें बॉडी शेम किया और जबरदस्ती प्रेस को बुलाकर उनपर भद्दे मजाक बनवाए।
810
वहीं 1997 में तब हंगामा मच गया था जब ट्रंप अचानक लड़कियों के चेंजिंग रूम में घुस गए थे। तब एक प्रतियोगी ने उनसे सवाल कर दिया था कि क्या वो अपनी बेटी के कमरे में भी ऐसे ही घुस जाते हैं।
910
वहीं मिस उटाह ने ट्रंप पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था। उस दौरान ट्रंप मार्ला मेपल्स के पति थे। पहली शादी के दौरान ट्रंप की जिंदगी में कई लड़कियां आई।
1010
2013 में मिस वाशिंगटन ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जबरदस्ती उन्हें हाथ लगाया और अपने साथ होटल रूम में चलने को कहा। कासनड्रा सरलेस के मुताबिक, वो उनकी जिंदगी का ऐसा पल है, जिसे कभी याद नहीं रखना चाहेंगी।