हटके डेस्क: माना जाता है कि इंसान की प्रजाति ही ऐसी होती है जो रिश्तों की समझ रखती है। अपनों से जुड़े रिश्तों की कद्र कर सोसाइटी में मेल-मिलाप बनाए रखना जानती है। हालांकि, आज के समय में इंसान भी रिश्तों में धोखा देना सीख चुका है। ऐसे में जानवर अगर अपनों का खून कर उसे निवाला बना लें तो ज्यादा हैरान होने वाली बात नहीं है। साउथ अफ्रीका के नेशनल क्रुगर पार्क में गए एक फोटोग्राफर ने वहां जिन तस्वीरों को कैद किया, वो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर मगरमच्छ को अन्य जानवरों का शिकार करते देखा गया है लेकिन फोटोग्राफर ने यहां दैत्याकार मगरमच्छ को अपने से छोटे मगरमच्छ को निगलते हुए कैमरे में कैद किया। इस 1200 किलो वजनी मगरमच्छ ने कमजोर मगर को दांत में दबाया और बिना चबाए निगल गया। फोटोग्राफर ने शिकार का पल कैमरे में कैद कर लिया...
सोशल मीडिया पर 1200 किलो के एक दैत्याकार मगरमच्छ द्वारा अपने से छोटे मगरमच्छ को खाने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये मगरमच्छ काफी भूखा था। जब उसे खाने को कोई और शिकार नहीं मिला तो उसने अपने छोटे भाई को ही निगल लिया।
25
नीदरलैंड में रहने वाले 69 साल के फोटोग्राफर जैन बटरने ने साउथ अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क में इस मोमेंट को कैद किया। विशालकाय मगरमच्छ ने अपने चार फ़ीट लंबे दांत छोटे मगरमच्छ के शरीर में गड़ाए और उसे निगल लिया।
35
इस मोमेंट को कैद करने के बाद जैन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने मगरमच्छ को दूसरे को निगलते हुए देख, वो चौंक गए। आज तक उन्होंने ऐसा नजारा कभी नहीं देखा था। अपने शिकार को निगलने के बाद मगरमच्छ वहां से तैर कर चला गया।
45
भूखे मगरमच्छ ने छोटे मगर के शरीर में पहले दांत गड़ाए। फिर उसे हवा में उछालते हुए सीधे गले से नीचे पेट में उतार लिया। उसे निगलने के बाद वो वापस पानी में चला गया
55
ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, ऐसा आम तौर पर देखा नहीं जाता है कि मगरमच्छ अपने ही प्रजाति के जानवर का शिकार कर रहा हो। जब जैन ने अचानक इसे देखा तो तुरंत कैमरा निकाल कर उसे कैद कर लिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News