रबर-सा लचीला है 13 साल की इस बच्ची का शरीर, लैपटॉप चलाने से लेकर होमवर्क बनाना है दाएं पैर का खेल

हटके डेस्क: आपने कभी रबर के डॉल्स देखे हैं? इन्हें जैसे मोड़ दो, मुड़ जाते हैं। लेकिन अगर किसी इंसान की बॉडी ही रबर सी हो जाए तो? वेस्ट लंदन में रहने वाली 13 साल की रॉक्सी कोबीलिऊख Roxy Kobyliukh की बॉडी इतनी ज्यादा लचीली है कि वो उसे किसी भी तरह मोड़ लेती है। हर हफ्ते रॉक्सी करीब 15 घंटे खुद को ट्रेन करती हैं। उनके कारनामे देखकर कोई भी हैरान रह जाता है। रॉक्सी अपने पैरों से ही अपना होमवर्क आसानी से बना लेती है। साथ ही लैपटॉप चलाना भी उसके दाएं पैर का खेल है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2021 2:14 AM IST

18
रबर-सा लचीला है 13 साल की इस बच्ची का शरीर, लैपटॉप चलाने से लेकर होमवर्क बनाना है दाएं पैर का खेल

13 साल की रॉक्सी को सुपर फ्लेक्सिबल बॉडी की वजह से जाना जाता है। वो अपनी बॉडी को किसी भी तरह से फोल्ड कर लेती हैं। यहां तक कि ये अपना होमवर्क भी दाएं पैर से बना लेती हैं।

28

खुद को और लचीला बनाने के लिए रॉक्सी हर हफ्ते 15 घंटे खुद को ट्रेनिंग देती हैं। उस दौरान वो अपने डेली वर्क पैरों से भी कर लेती हैं। तस्वीर में पैर से लैपटॉप चलाती दिख रही रॉक्सी। 

38

रॉक्सी अपनी प्रैक्टिस के दौरान ही पढाई भी कर लेती हैं। वो कहती है कि स्ट्रेचिंग के दौरान उनकी पढाई कुछ ऐसे हो जाया करती है। 

48

रॉक्सी का सपना है कि वो दुनिया की सबसे लचीली लड़की के रूप में अपनी पहचान बनाए। 
 

58

सोशल मीडिया पर रॉक्सी के कई फॉलोवर्स हैं। सभी उनके टैलेंट को देख हैरान रह जाते हैं। 
 

68

13 साल की रॉक्सी के पेरेंट्स भी शुरुआत में नहीं जानते थे कि उनकी बेटी के अंदर ऐसा टैलेंट है। 
 

78

रॉक्सी का कहना है कि उसे सीधे बैठना बिलकुल अच्छा नहीं लगता। जब मौका मिलता है, तब वो अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देती है। 

88

इस रबर सी लचीली बच्ची की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। लोग उसके टैलेंट की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos