पेट में उठा मरोड़ तो दौड़कर बाथरूम गई लड़की, अचानक नीचे बच्चे का लटका सिर देख अंदर से ही लगी चीखने

हटके डेस्क: आपने प्रेग्नेंसी के कई केसेस के बारे में देखा-सुना होगा। कई बार गर्भवती  महिला को घंटों लेबर पेन में रहना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर्स को उसकी डिलीवरी के लिए दूसरे ट्रिक्स अपनाने पड़ते हैं। लेकिन आज हम जिस केस की बात कर रहे हैं, वो इससे भी ज्यादा शॉकिंग है। यूके के साउथ वेल्स में रहने वाली एक 18 साल की लड़की पेट दर्द की समस्या लेकर डॉक्टर से मिलने गई थी। इंतजार के दौरान उसके पेट में मरोड़ उठा तो वो अस्पताल के हॉस्पिटल पहुंची। वहां अचानक अपने गर्भ से बच्चे को निकलता देख उसके हाथ-पैर फूल गए। लड़की को अहसास ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद वो डर से चीख पड़ी। प्रेमी को पता चला तो दिया ऐसा रिएक्शन... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2020 2:45 AM IST

17
पेट में उठा मरोड़ तो दौड़कर बाथरूम गई लड़की, अचानक नीचे बच्चे का लटका सिर देख अंदर से ही लगी चीखने

साउथ वेल्स में रहने वाली 18 साल की डियोन सीबोर्न (Dion Seaborne) इन दिनों चर्चा में है। इस लड़की ने अस्पताल के बाथरूम में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल, उसे आइडिया ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है।  

27

डियोन को बीते कुछ समय से पीठ में दर्द की समस्या हो रही थी। जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो वो रॉयल ग्वेंट हॉस्पिटल पहुंची। वहां डियोन डॉक्टर का इन्तजार कर रही थी। इस बीच अचानक उसके पेट में मरोड़ उठा। 

37


डियोन हॉस्पिटल के बाथरूम पहुंची। वहां वो टॉयलेट सीट पर बैठ गई। उसका दर्द और बढ़ता ही जा रहा था। डियोन समझ नहीं पा रही थी कि आखिर उसे अचानक दर्द क्यों हो रहा है? लेकिन थोड़ी ही देर में जो हुआ उसे देख डियोन चीख पड़ी। 

47

डियोन ने देखा कि उसके गर्भ से बच्चा बाहर आ रहा है। उसने तुरंत नवजात का सिर पकड़ा और उसे खींचकर पकड़ लिया। उसने बाथरूम में ही एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है। 
 

57

उसने चीखकर नर्स को आवाज लगाई। लेकिन किसी को डियोन की आवाज सुनाई नहीं दी। इसके बाद उसने बाथरूम से ही अपने प्रेमी 18 साल के कैलम मॉरिस को कॉल किया और उसे सारी बात बताई। 

67

सुबह 4 बजे कैलम अस्पताल पहुंचा। अपनी बेटी को देख उसे यकीन ही नहीं हुआ। वो बार-बार अपनी बेटी को चूमते दिखाई दिया। साथ ही उसके साथ खेलकर वो काफी खुश होता दिखा। 
 

77

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में डियोन ने बताया कि इस पूरे समय उसे अहसास ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। उसने ना तो वेट गेन किया था ना ही उसे किसी दूसरी तरह की समस्या हुई थी। उलटा उसका वजन और घट गया था। ऐसे में बेटी को जन्म देते ही वो हैरान हो गई। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos