1/2 सेकंड में हजारों की जान ले सकता है ये खतरनाक जहर, ढूंढने वाली की बेटी ने ही चखकर पाई थी पहली मौत

हटके डेस्क: सांप के जहर के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं। जहरीले सांप के जहर से कई लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि, सांप के जहर का तोड़ भी मौजूद है। अगर समय पर इलाज हो जाए तो जान बच जाती है। हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे जहर भी हैं, जिनका कोई तोड़ नहीं है। अभी तक इस कड़ी में सायनाइड का नाम सबसे ऊपर आता था। इसे चाटते ही इंसान की मौत हो जाती है। लेकिन आज हम आपको ऐसे जहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो इससे भी ज्यादा खतरनाक है। इसके एक ग्राम की पुड़िया में हजारों लोगों की जान ली जा सकती है। आइये आपको बताते हैं आखिर कौन सा है ये जहर जिसने सायनाइड को भी फेल कर दिया है... 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2020 5:28 AM IST

18
1/2 सेकंड में हजारों की जान ले सकता है ये खतरनाक जहर, ढूंढने वाली की बेटी ने ही चखकर पाई थी पहली मौत

हमने आज तक सायनाइड के बारे में सुना होगा, जिसे चाटते  ही किसी की भी मौत हो जाती है। लेकिन अब दुनिया में इससे भी ज्यादा खतरनाक जहर आ चुका है। इसके आगे सायनाइड भी फेल है।  
 

28

इस जहर का नाम है पोलोनियम 210, जिसे अब दुनिया के सबसे खतरनाक जहर कहा जाने लगा है। इसके बारे में काफी कम लोगों को पता है। कहा जाता है कि इसके एक ग्राम से हजारों लोगों की जान ली जा सकती है। 

38

 आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये पोलोनियम 210 है क्या, जिसके एक ग्राम से हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा जा सकता है? आपको बता दें कि ये एक तरह का रेडियोएक्टिव तत्व है। इससे बॉडी के अंदर का सारा सिस्टम डिस्ट्रॉय हो जाता है। 

48

इस जहर से इंसान के इंटर्नल ऑर्गन्स बर्बाद हो जाते हैं। साथ ही ये डीएनए को भी तबाह कर देता है। इस जहर का असर इम्यून सिस्टम पर भी होता है। कह सकते हैं कि ये जहर इंसान की बॉडी को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है वो भी आधे सेकंड में।  
 

58

सबसे बड़ी बात कि ये जहर इंसान की बॉडी में है या नहीं, ये पता लगा पाना बेहद मुश्किल है। इसका छोटा सा कण भी मौत दे देता है। ऐसे में बॉडी में जाकर ये जान तो ले लेता है लेकिन इसे पकड़ पाना काफी मुश्किल है। 
 

68

अब आपको बताते हैं कि आखिर कैसे हुई इस जहर की खोज? इसकी खोज हुई थी 1898 में। इसे मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने ढूंढा था। उन्हें नोबल पुरस्कार भी मिल चुका है। 
 

78

इस जहर का पहला शिकार बनने वाली कोई और नहीं, इसकी खोज करने वाली मैरी क्यूरी की बेटी ही थी। दरअसल, उसने इस जहर का एक छोटा सा कण खा लिया था। आधे सेकंड में ही उसकी मौत हो गई थी।

88

इस जहर का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था। लेकिन बाद में इसे पोलोनियम कर दिया गया। इस जहर का इस्तेमाल अभी तक कई मशहूर नेताओं को मारने के लिए किया जा चुका है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस जहर का पता नहीं चल पाता। ऐसे में नेता की मौत को नेचुरल बता दिया जाता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos