2 महीने की बेटी को छोड़ आई थी अनाथाश्रम, 25 साल बाद सात समुंदर पार से लौटी बेटी तो पूछा- मुझे क्यों ठुकरा दिया

Published : Jun 09, 2020, 01:04 PM IST

हटके डेस्क: बेटियां पराया धन होती है। लेकिन कई लोग बेटियों को बोझ ही समझने लगते हैं। ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में बेटियों को जन्म के तुरंत बाद ही त्याग दिया जाता है। कई जगह तो बेटियों को गर्भ में ही मार देते हैं। श्रीलंका में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के जन्म के दो महीने बाद ही उसे अनाथाश्रम में छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची को एक ब्रिटिश कपल ने गोद ले लिया। लेकिन 25 साल बाद आखिर बच्ची ने अपनी असली मां को ढूंढ लिया। ये इमोशनल स्टोरी है अब 35 साल की मेलिसा की। 

PREV
17
2 महीने की बेटी को छोड़ आई थी अनाथाश्रम, 25 साल बाद सात समुंदर पार से लौटी बेटी तो पूछा- मुझे क्यों ठुकरा दिया


मेलिसा अपने बिछड़े परिवार से 25 साल बाद मिली। अपनी मां विजयलक्ष्मी को देखते ही उसने गले से लगा लिया। लेकिन मन में एक सवाल भी था कि जब उसके बाद भी दो बेटे उसकी मां ने पाले, तो आखिर उसे क्यों ठुकरा दिया। 

27

35 साल की मेलिसा को 1985 में एक ब्रिटिश परिवार ने दो महीने की उम्र में ही गोद ले लिया था। इसके बाद वो उनके साथ ब्रिटेन आ गई। मेलिसा को हमेशा से पता था कि वो अडॉप्टेड है लेकिन फिर भी वो खुश थी।  तस्वीर में अपनी मां के साथ मेलिसा। 

37

बड़ी होने के बाद मेलिसा ने अपनी बायोलॉजिकल मां को ढूंढने का फैसला किया। मेलिसा जब 18 की थी, तब उसने घर छोड़ दिया और रिसेप्शनिस्ट की जॉब करने लगी। 2009 में उसका एक दोस्त कोलंबो आया। उसी ने मेलिसा को उसके असली परिवार से मिलाने में बड़ी मदद की।  

47

मेलिसा के दोस्त असान ने श्रीलंका में उसके अनाथाश्रम से विजयलक्ष्मी के बारे में पता लगाया। तब जाकर मेलिसा को पता चला कि उसके परिवार में दो भाई, दादी और कुल 15 लोग मौजूद हैं। तस्वीर में मेलिसा की दादी। 
 

57

जब मेलिसा ने अपनी मां की तस्वीर को ईमेल पर देखा तो वो रो पड़ी थी। इतना बड़ा परिवार होते हुए भी मेलिसा को ये बात चुभी की आखिर उसे ही क्यों छोड़ दिया गया?

67

जब मेलिसा 25 साल बाद अपनी मां से मिली तो उसने पूछा कि आखिर क्यों उसे छोड़ दिया गया? तब विजयलक्ष्मी ने बताया कि जब वो पैदा हुई थी तब विजयलक्ष्मी मात्र 26 की थी। गरीबी के कारण वो उसे पाल नहीं पाती। इस कारण वो उसे अनाथाश्रम छोड़ आई। 

77

अभी तक मेलिसा ने तीन बार श्रीलंका जाकर अपने परिवार से मुलाक़ात की है। सबसे मिलने के बाद मेलिसा वापस आ गई। अब वो वहीं से अपने परिवार की मदद कर रही है।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories