Published : Jun 12, 2020, 02:29 PM ISTUpdated : Jun 12, 2020, 05:22 PM IST
हटके डेस्क: मां बनने का अहसास काफी निराला होता है। किसी जान को अपने गर्भ में 9 महीने पालने के बाद मां उसे इस दुनिया में लेकर आती है। लेकिन न्यूयॉर्क में रहने वाले 33 साल के केडेन कोलेमन का फूला पेट जब लोग देखते हैं, तो उसपर हंसते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक मर्द कैसे प्रेग्नेंट हो सकता है? लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे। केडेन 2013 में एक बेटी को जन्म दे चुके हैं। अब दुबारा प्रेग्नेंट होने की खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, केडेन ने 2009 में औरत से मर्द बनने का ट्रीटमेंट करवाया था लेकिन उसने प्राइवेट पार्ट और फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स चेंज नहीं करवाए थे। क्यूंकि उसमें पैसे ज्यादा लग रहे थे। इस बीच अपने ट्रीटमेंट के लिए उसने टेस्टोस्टेरोन लेना बंद किया। 5 महीने बाद उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। अब केडेन दुबारा प्रेग्नेंट हैं। उसने दुनिया के साथ अपने अनुभव शेयर किये...
ट्रांसजेंडर केडेन अपने प्रेजेंट प्रेमी 29 साल के डोमिनिक के बच्चे की मां बनने वाले हैं। अभी उसके गर्भ में 7 हफ्ते का शिशु पल रहा है।
211
केडेन ने 2009 में औरत से मर्द का ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया था। इस बीच मार्च 2013 में वो प्रेग्नेंट हुआ और एक बेटी अज़ाएलिए को जन्म दिया।
311
एक बच्ची के पिता ने अपने प्राईवट पार्ट की सर्जरी नहीं करवाई थी। उसने अपने फीमेल रिप्रॉडक्टिव ऑर्गन्स भी चेंज नहीं करवाया था। उस समय उसके पास इस सर्जरी के लिए पैसे नहीं थे। इसी बीच वो प्रेग्नेंट हो गया था।
411
केडेन की बचपन की तस्वीर। वो लड़की के रूप में जन्मा तो था लेकिन जल्द ही समझ गया कि उसके अंदर मर्द छिपा है।
511
इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करते हुए ख़ुशी जताई। लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस कपल का, खासकर केडेन का मजाक बनाया।
611
केडेन के होने वाले बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट। चूंकि उसकी बॉडी में अभी भी यूट्रस है, इस कारण वो प्रेग्नेंट हो गया।
711
ऑनलाइन लोगों द्वारा मजाक बनाए जाने के बाद भी केडेन और उसका पार्टनर इस बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड है। दोनों बेबी शावर की तैयारी कर रहे हैं।
811
20 साल की उम्र में केडेन को लगा कि वो मर्द बनना चाहता है। इसके तीन साल के बाद उसने दवा लेकर मर्द बनना शुरू कर दिया था।
911
प्रेग्नेंसी से पहले केडेन की तस्वीर। उन बताया कि उसका फूला पेट देख लोग उसका काफी मजाक बनाते हैं।
1011
सेकंड प्रेग्नेंसी से पहले केडेन की तस्वीर।
1111
केडेन ने ये भी जानकारी दी कि उसे अबॉर्शन के लिए ऑफर दिया गया। जिसमें वो 28 हफ्ते तक में इस बच्चे से छुटाकार पा सकता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News