जन्म लेने के 41 साल बाद अचानक गेंडा और सांप बन गया ये शख्स, देखते ही घरवालों ने घर से निकाल दिया बाहर

हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज होती है। लोगों को कई तरह के शौक होते हैं। कुछ शौक अच्छे होते हैं  इसलिए चर्चा में आते हैं तो कुछ शौक अजीबोगरीब होने की वजह से। अब जिस इंसान के बारे में हम बात करने वाले हैं उसे अपना लुक सबसे अलग चाहिए था। इस टैटू फैन ने अपनी बॉडी का 80 प्रतिशत भाग टैटू से ढंक दिया है। लेकिन शख्स इतने से ही संतुष्ट नहीं हुआ। उसने ना सिर्फ अपने जीभ को दो भाग में कटवा दिया बल्कि गेंडे के तरह अपने दो दांत भी ऊगा लिए।  हालत ऐसी है कि आज इस शख्स को पहली नजर में देखकर कोई भी डर जाता है। इस शख्स की फोटोज देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि कोई अपनी बॉडी को इस तरह से बर्बाद कैसे कर सकता है... 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2020 9:53 AM IST

19
जन्म लेने के 41 साल बाद अचानक गेंडा और सांप बन गया ये शख्स, देखते ही घरवालों ने घर से निकाल दिया बाहर

पैराग्वे (Paraguay) और ब्राज़ील (Brazil) के बॉर्डर के पास रहने वाले 41 साल के ऑर्क (Orc) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शख्स की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। उसकी तस्वीरें देख किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक इंसान भला ऐसे कैसे दिखाई दे सकता है। 

29

बॉडी मॉडिफिकेशन के चक्कर में ऑर्क ने अपने शरीर के साथ जो किया है, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ऑर्क की बॉडी का 80 प्रतिशत हिस्सा टैटू से कवर है। साथ ही उसने अपनी बॉडी को 8 जगह से पियर्स करवाया है। 

39

बॉडी मॉडिफिकेशन की बात करें, तो ऑर्क ने अपने जीभ को सांप की तरह दो हिस्सों में कटवा लिया है। इससे भी वो खुश नहीं हुआ। इसके बाद ऑर्क ने अपनी आंखों की पुतलियों को काले रंग से टैटू करवा लिया। 

49

हद तो तब हो गई जब ऑर्क ने चालीस हजार खर्च कर अपने दांतों में बदलाव किये। उसने गेंडे और हाथी की तरह अपने दांत करवा लिए। इसकी फोटोज जब लोगों ने देखी तो हैरान रह गए। 

59

ऑर्क ने अपनी बॉडी से छेड़छाड़ 15 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने कभी पीछे नहीं देखा। एक के बाद एक उसने कई टैटूज और बॉडी आर्ट बनवाने शुरू किये। 
 

69

ऑर्क ने अपनी बॉडी के अजीबोगरीब जगहों पर भी पियर्सिंग करवाई है। इन जगहों को हील होने  लगता है लेकिन ऑर्क ने तब भी रिस्क लेकर वहां छेद करवाए। 
 

79

ऐसे अजीबोगरीब लुक के बाद भी ऑर्क खुद को नॉर्मल मानता है। उसका कहना है कि उसने वही करवाया जो उसके दिल को अच्छा लगा। लोग क्या कहते हैं इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो किसी से प्रभावित नहीं है। 

89

अपने इस अजीबोगरीब शौक की वजह से ऑर्क को घर से बेघर होना पड़ गया।  उसने बताया कि उसकी मां उसे पसंद नहीं करती थी। साथ ही पिता भी उसे शर्म का कारण मानते थे। उसकी परवरिश दादा-दादी ने की। 
 

99

अब बॉडी मॉडिफिकेशन  के कारण उसकी काफी चर्चा है। लोग उसे घूरते तो हैं लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसने कहा कि वो अपनी जिंदगी जी रहा है। लोगों को भी यही करना चाहिए। सिर्फ अपने हिसाब से जियें। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos